
New Delhi, 15 नवंबर . ऑस्ट्रेलिया के ग्रेटर बेंडिगो ने पहली बार भारतवंशी को अपना मेयर चुना है. इनका नाम अभिषेक अवस्थी है. इस अभूतपूर्व उपलब्धि की तारीफ India में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ने की है. ग्रीन ने इसे “ऑस्ट्रेलिया-India की कहानी में एक और प्रेरणादायक अध्याय” बताया.
ग्रीन का यह बयान ऐसे समय में आया है जब भारतीय मूल के पार्षद अभिषेक अवस्थी को विक्टोरिया राज्य के एक शहर का मेयर चुना गया है.
ग्रीन ने एक्स पर लिखा, “ऑस्ट्रेलिया-India की कहानी में एक और प्रेरणादायक अध्याय! अभिषेक अवस्थी को बधाई, जो एक छात्र के रूप में Himachal Pradesh से ऑस्ट्रेलिया आए थे और अब ग्रेटर बेंडिगो के भारतीय मूल के पहले मेयर बन गए हैं. यह इस बात को दर्शाता है कि कैसे भारतवंशी पूरे ऑस्ट्रेलिया में किस अपना योगदान दे रहे हैं.”
‘द ऑस्ट्रेलिया टुडे’ की रिपोर्ट के अनुसार, 9 नवंबर को बेंडिगो के ‘द कैपिटल’ थिएटर में हुए मेयर चुनाव को देखने के लिए लगभग 250 लोग इकट्ठा हुए थे. अवस्थी को उनके साथी पार्षदों ने 2026-27 के कार्यकाल के लिए ग्रेटर बेंडिगो का नेतृत्व करने हेतु चुना है.
अवस्थी ने अपने चुनाव को उन प्रवासियों के लिए एक “असाधारण क्षण” बताया, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया और बेंडिगो को अपना घर बना लिया है. उनका चुना जाना भारतीय-ऑस्ट्रेलियाई समुदाय के लिए विशेष महत्व रखता है; अवस्थी का सफर यह दिखाता है कि स्थानीय Government और नागरिक जीवन में प्रवासी ऑस्ट्रेलियाई लोगों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है.
मूल रूप से Himachal Pradesh के मंडी के रहने वाले अभिषेक अवस्थी, 2008 में एक अंतरराष्ट्रीय छात्र के रूप में ऑस्ट्रेलिया आए थे. उन्होंने ला ट्रोब यूनिवर्सिटी से बायोटेक्नोलॉजी और बायोइनफॉरमैटिक्स में परास्नातक डिग्री हासिल की.
2010 में बेंडिगो जाने के बाद, उन्होंने सामुदायिक संगठनों, स्वयंसेवा कार्यों और बहुसांस्कृतिक पहलों के लिए काम करना शुरू किया. ‘द ऑस्ट्रेलिया टुडे’ की रिपोर्ट के अनुसार, 2021 में अवस्थी ने ‘इंडियन एसोसिएशन ऑफ बेंडिगो’ की स्थापना की. इसका उद्देश्य सांस्कृतिक आयोजनों, धर्मार्थ कार्यों और सामुदायिक सहायता कार्यक्रमों के जरिए सेंट्रल विक्टोरिया में रहने वाले भारतीय परिवारों को एक साथ लाना था.
2024 में, अवस्थी ने केनिंग्टन वार्ड का चुनाव जीता. उन्होंने गैविन हिक्स को हराया और 58.86 प्रतिशत ‘फर्स्ट-प्रेफरेंस’ (पहली पसंद वाले) वोट हासिल किए. इसके बाद, वे 2024-2025 के कार्यकाल के लिए ग्रेटर बेंडिगो के पहले भारतीय मूल के डिप्टी मेयर बने. दो साल बाद, अब उन्हें ग्रेटर बेंडिगो का मेयर चुना गया है, जो उनके लिए एक और बड़ी उपलब्धि है.
–
केआर/
Skip to content