
कैनबरा, 13 अक्टूबर . ऑस्ट्रेलिया के दूर-दराज इलाकों में Monday को अचानक आए शक्तिशाली तूफानों ने भारी तबाही मचाई है. मौसम विभाग ने बताया कि Monday दोपहर मध्य ऑस्ट्रेलिया में कम दबाव वाला मौसम तंत्र गर्म और अस्थिर हवाओं के साथ मिल गया, जिससे तेज आंधी-तूफान विकसित हुए. इन तूफानों के साथ भारी बारिश, ओलावृष्टि और करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली.
अधिकारियों के मुताबिक, तूफान के दौरान कई पेड़ सड़कों, बिजली की लाइनों और घरों की छतों पर गिर गए. उत्तरी क्षेत्र (एनटी) के शहर ऐलिस स्प्रिंग्स और आसपास के इलाकों में इससे बड़े पैमाने पर बिजली गुल हो गई, जिसका असर करीब 9000 संपत्तियों पर पड़ा.
एनटी के लॉजिस्टिक्स और इंफ्रास्ट्रक्चर मंत्री बिल यान ने स्थानीय मीडिया से कहा कि नुकसान काफी व्यापक है और कुछ इलाकों में बिजली बहाल होने में चार दिन तक लग सकते हैं. उन्होंने एनटी की मंत्री लिया फिनोचियारो के साथ जारी बयान में कहा कि राजधानी डार्विन से आपातकालीन टीमों को राहत कार्य, सफाई और बिजली बहाली में मदद के लिए भेजा जाएगा.
प्रभावित इलाकों के लोगों से गिरी हुई बिजली की तारों, टूटे पेड़ों और क्षतिग्रस्त ढांचों के आसपास सावधानी बरतने की अपील की गई है. बिल यान ने कहा, “नुकसान काफी बड़ा है, लेकिन राहत की बात यह है कि अब तक किसी के घायल होने की खबर नहीं मिली है. उन्होंने कहा कि शहर भर में बिजली की तारें और पेड़ गिरे हुए हैं, इसलिए लोगों को बेहद सावधान रहने की जरूरत है.
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि Tuesday दोपहर और शाम को भी इसी तरह के तूफानी बादल बन सकते हैं.
उधर, दक्षिण ऑस्ट्रेलिया (एसए) में Sunday को आए भीषण तूफानों के कारण हजारों घरों की बिजली चली गई थी और 100 से ज्यादा लोगों ने मदद के लिए संपर्क किया. Sunday को गरज-चमक वाले तूफान दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के बड़े हिस्सों से होकर गुजरे. रात के समय राज्य की राजधानी एडिलेड भी इसकी चपेट में आ गई, जहां बड़े-बड़े ओले गिरे और तेज हवाओं के कारण कई पेड़ गिर गए.
स्टेट इमरजेंसी सर्विस ने Monday को बताया कि उसे Sunday दोपहर से अब तक 100 से ज्यादा सहायता अनुरोध मिले हैं, जिनमें ज्यादातर गिरे हुए पेड़ों से संबंधित थे. Sunday दोपहर राज्य भर में 7,000 से ज्यादा बिजली उपभोक्ता प्रभावित हुए थे.
एसए पावर नेटवर्क्स के अनुसार, Monday दोपहर तक 15 बिजली बाधाएं बनी हुई थीं, जिनसे 1,872 ग्राहक प्रभावित थे. संस्था ने बताया कि एडिलेड के दक्षिण-पूर्व में 966 ग्राहकों को प्रभावित करने वाली सबसे बड़ी बिजली समस्या Monday रात तक ही ठीक हो सकेगी.
–
एवाई/एएस
Skip to content