ऑस्ट्रेलिया में एआई से जुड़े खतरों के लिए शुरुआती चेतावनी प्रणाली की कमी: इंटेलिजेंस प्रमुख

कैनबरा, 15 सितंबर . ऑस्ट्रेलिया की साइबर खुफिया एजेंसी के प्रमुख की ओर से चेतावनी दी गई है कि देश को एआई से उत्पन्न खतरों के लिए एक प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली की आवश्यकता है.

ऑस्ट्रेलियाई सिग्नल्स डायरेक्टरेट (एएसडी) की डायरेक्टर-जनरल एबिगेल ब्रैडशॉ ने Monday को कैनबरा में एक समिट में कहा कि एआई हमले Governmentों और व्यवसायों की ओर से इस्तेमाल की जा रही पुरानी टेक्नोलॉजी का फायदा उठा सकते हैं. सिन्हुआ समाचार एजेंसी के अुसार, उन्होंने संगठनों से एआई को एक सुरक्षात्मक टूल के तौर पर अपनाने का आग्रह किया और कहा कि खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों को शुरुआती जोखिमों की पहचान करने के लिए एआई कंपनियों के साथ मिलकर काम करना चाहिए.

यह बात ऐसे समय में सामने आई है जब ऑस्ट्रेलियाई राजनेता और एआई कंपनियों के अधिकारी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती चेतावनियों पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं कि एआई विकसित करने की दौड़ मानवता की उसे नियंत्रित करने की क्षमता से आगे निकल सकती है. ब्रैडशॉ ने कहा, “अभी हमारे पास जिस चीज की कमी है (जो साइबर संदर्भ में तो है लेकिन एआई संदर्भ में अभी तक औपचारिक रूप से नहीं है) वह है एक शुरुआती चेतावनी प्रणाली.”

कैनबरा में यह समिट एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई की ओर से Saturday को उद्योग से गति धीमी करने और तीसरे पक्ष के मूल्यांकनकर्ताओं से सुरक्षा उपायों के प्रति मॉडलों के अनुपालन को सत्यापित करने का आग्रह करने के कुछ दिनों बाद आयोजित की गई थी. ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन और एक्सएआई के एलन मस्क की ओर से अमोदेई की बातों से सहमति जताई गई.

इसके जवाब में, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और डिजिटल अर्थव्यवस्था के लिए ऑस्ट्रेलियाई सहायक मंत्री एंड्रयू चार्लटन ने Monday को कहा कि वह नहीं चाहते कि एआई के लिए सुरक्षा नियम (गार्डरेल्स) तय करने की पूरी जिम्मेदारी केवल टेक्नोलॉजी कंपनियों या संयुक्त राज्य अमेरिका की हो.

एंड्रयू चार्लटन ने आगे कहा, “मुझे नहीं लगता कि हमें इस बात की ज्यादा परवाह करनी चाहिए कि अलग-अलग मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) क्या कहते हैं या अलग-अलग अधिकारी क्या चाहते हैं. मैं इसे कंपनियों पर छोड़ने के पक्ष में नहीं हूं और न ही मैं इसे महाशक्तियों पर छोड़ने के पक्ष में हूं.”

एसडी/एएस