ऑस्ट्रेलिया के करीब 75 फीसदी लोगों ने माना, ‘एक साल में देश और बंटा’

सिडनी, 2 नवंबर . ऑस्ट्रेलिया में Political और सामाजिक विभाजन की खाई बढ़ती जा रही है. एक नए सर्वेक्षण में ये खुलासा हुआ है. करीब तीन-चौथाई नागरिकों ने माना कि उनका देश पिछले एक साल में पहले के मुकाबले अधिक बंट गया है. इसके साथ ही Government, Political दलों और नेताओं पर जनता का भरोसा भी कमजोर हुआ है.

स्वतंत्र थिंक टैंक मैकिनॉन की ने ये सर्वे कराया. सर्वेक्षण में 41.9 प्रतिशत लोगों ने इस बात से पूरी तरह सहमति जताई कि ऑस्ट्रेलिया पिछले 12 महीनों में अधिक विभाजित हुआ है, जबकि 32.5 प्रतिशत ने इससे कुछ हद तक सहमति जताई. इस तरह कुल 74.4 प्रतिशत लोगों ने देश में बढ़ते विभाजन को महसूस किया.

सर्वेक्षण के मुताबिक, देश जिस दिशा में आगे बढ़ रहा है, उसे लेकर संतुष्ट लोगों की संख्या भी घटी है. वर्ष 2025 में 28.8 प्रतिशत लोगों ने खुद को बहुत या कुछ हद तक संतुष्ट बताया था, लेकिन 2026 में यह आंकड़ा घटकर 26.1 प्रतिशत रह गया. वहीं, देश की दिशा को लेकर पूरी तरह असंतुष्ट लोगों की संख्या में 7.2 प्रतिशत अंकों की वृद्धि दर्ज की गई.

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, जून और जुलाई में हुए इस सर्वेक्षण में 4,000 से अधिक लोगों से ऑस्ट्रेलिया की Political व्यवस्था, नेताओं और संस्थानों को लेकर उनकी राय पूछी गई.

सर्वेक्षण में संघीय नेताओं और Political दलों पर भरोसे में गिरावट भी सामने आई. वर्ष 2025 में 35.9 प्रतिशत लोगों ने संघीय राजनेताओं पर पूरा भरोसा जताया था, जो 2026 में घटकर 30.5 प्रतिशत रह गया. Political दलों पर पूरा भरोसा रखने वालों का अनुपात भी 31.2 प्रतिशत से गिरकर 24.4 प्रतिशत पर आ गया.

मैकिनॉन के अंतरिम कार्यकारी अध्यक्ष और विक्टोरिया राज्य के पूर्व उपChief Minister जॉन थ्वेट्स ने कहा, “ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों का लोकतंत्र की संस्थाओं पर भरोसा उस राजनीति के मुकाबले कहीं अधिक है, जो इन संस्थाओं के भीतर संचालित होती है.”

उन्होंने शिक्षा के आधार पर लोकतंत्र के प्रति संतुष्टि में अंतर को भी महत्वपूर्ण बताया. थ्वेट्स के अनुसार, “विश्वविद्यालय की डिग्री या उससे अधिक शिक्षा प्राप्त लोगों में लोकतंत्र से संतुष्टि का स्तर 59 प्रतिशत है, जबकि हाईस्कूल या उससे कम शिक्षा वाले लोगों में यह केवल 39.7 प्रतिशत है.”

सर्वेक्षण में Political प्रतिनिधित्व को लेकर भी असंतोष सामने आया. जब लोगों से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि संघीय राजनेता उनकी बात समझते हैं और उनका प्रतिनिधित्व करते हैं, तो 34.6 प्रतिशत ने इससे पूरी तरह असहमति जताई. वर्ष 2025 में ऐसा कहने वालों का अनुपात 27 प्रतिशत था.

वहीं, संघीय Government पर कम भरोसा रखने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ी है. 2025 में 46.3 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने Government पर कम भरोसा जताया था, जबकि 2026 में यह आंकड़ा बढ़कर 52.8 प्रतिशत हो गया.

–

केआर/