
मेलबर्न, 21 अक्टूबर . ऑस्ट्रेलिया की निर्दलीय सांसद हेलेन हेन्स की जान बचाने के लिए उनका दूसरा पैर भी काटना पड़ा. हेन्स के पति फिल ने इसकी जानकारी दी. वहीं Police ने देश में बदलते Political माहौल को लेकर फिक्र जाहिर की है.
उनके पति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनका हेल्थ अपडेट दिया. उन्होंने कहा, “हेलेन के दूसरे पैर को काटना पड़ा,” लेकिन “अच्छी खबर” यह है कि वह “जीवित और स्थिर” हैं.
उन्होंने आगे कहा, “Monday को जो हुआ वह एक भयानक घटना थी, और इसके कारण हेलेन को गंभीर चोट आई. इसके परिणामस्वरूप, Monday को हेलेन का बायां पैर काटना पड़ा. हमें उम्मीद थी कि उसका दायां पैर बच जाएगा, लेकिन फिर आज (Wednesday ) सर्जनों को उनका दायां पैर भी हटाना पड़ा.”
फिल ने कहा कि उनके परिवार के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि “वह जीवित है और उसकी हालत स्थिर है”.
द सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के अनुसार, हमले के आरोपी ब्रेंडन न्यूजन को अदालत से जमानत नहीं मिली. इस घटना के बाद देश में Political माहौल में बढ़ती कटुता और जनप्रतिनिधियों को मिल रही धमकियों पर चिंता जताई जा रही है.
ऑस्ट्रेलियाई संघीय Police की आयुक्त क्रिसी बैरेट ने देश के मौजूदा Political माहौल को ‘तनावपूर्ण और विस्फोटक’ बताते हुए कहा कि सांसदों को धमकियां मिलने की घटनाएं लगातार चिंता का विषय बनी हुई हैं. उन्होंने बताया कि सांसदों को धमकाने के आरोप में औसतन हर सप्ताह एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई हो रही है.
43 वर्षीय आरोपी ब्रेंडन न्यूजन Wednesday को विक्टोरिया राज्य के वांगाराटा मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश हुआ. उस पर खतरनाक तरीके से वाहन चलाकर गंभीर चोट पहुंचाने, जानबूझकर गंभीर चोट पहुंचाने और एक पदाधिकारी को नुकसान पहुंचाने से संबंधित संघीय अपराध के आरोप हैं. उस पर भांग रखने से संबंधित आरोप भी लगाया गया है. आरोपी ने जमानत के लिए आवेदन नहीं किया और हिरासत में रहेगा.
यह घटना Monday को विक्टोरिया राज्य के वांगाराटा में हेलेन हेन्स के निर्वाचन क्षेत्र कार्यालय के बाहर हुई थी. Police के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर अपनी टोयोटा लैंडक्रूजर गाड़ी से सांसद को टक्कर मारी. Prime Minister एंथनी अल्बनीज ने घटना को जानबूझकर किया गया हमला बताया. हालांकि, हमले के पीछे का मकसद अभी स्पष्ट नहीं हुआ है और जांच जारी है.
65 वर्षीय हेन्स को मेलबर्न के अल्फ्रेड अस्पताल में भर्ती कराया गया. ऑस्ट्रेलियाई संघीय Police और विक्टोरिया Police ने कहा कि उनके पास ऐसी कोई विशिष्ट खुफिया जानकारी नहीं थी जिससे आरोपी द्वारा इस तरह का हमला किए जाने का पहले से अंदाजा लगाया जा सकता. अधिकारियों ने social media पर कथित तौर पर साझा किए गए उसके विचारों और हमले के संभावित Political संबंधों की भी जांच की है.
इस घटना ने ऑस्ट्रेलिया में जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा को लेकर बहस तेज कर दी है. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025-26 में सांसदों और निर्वाचित पदाधिकारियों के खिलाफ 1,067 धमकियों की जांच की गई, जो पिछले वर्षों की तुलना में बढ़ोतरी दर्शाती है. Government और सुरक्षा एजेंसियां जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा मजबूत करने के उपायों पर विचार कर रही हैं.
–
केआर/
Skip to content