ऑस्ट्रिया की विदेश मंत्री बीटे मीनिल-रीसिंगर का भारत दौरा 27 अक्टूबर से, जयशंकर से करेंगी मुलाकात

New Delhi, 26 अक्टूबर . ऑस्ट्रिया की यूरोपीय और अंतर्राष्ट्रीय मामलों की संघीय मंत्री बीटे मीनिल-रीसिंगर India आएंगे. विदेश मंत्रालय (एमईए) ने Monday को बताया क‍ि उनकी India की यह आध‍िकार‍िक यात्रा 27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक रहेगी. अपनी यात्रा के दौरान, रीसिंगर Wednesday को New Delhi के हैदराबाद हाउस में विदेश मंत्री (ईएएम) एस. जयशंकर के साथ बातचीत करेंगी.

New Delhi में अपने कार्यक्रम पूरे करने के बाद वह 29 अक्टूबर से 2 नवंबर तक jaipur में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी. इससे पहले Monday को विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ऑस्ट्रिया के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर बीटे मीनिल-रीसिंगर, ऑस्ट्रिया की Government और वहां के लोगों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने दोनों देशों के बीच मौजूदा ‘एनहैंस्ड पार्टनरशिप’ को और आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता भी जताई.

जयशंकर ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर पोस्ट कर लिखा, “विदेश मंत्री बीटे मीनिल-रीसिंगर, ऑस्ट्रिया की Government और वहां के लोगों को राष्ट्रीय दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. हम भारत-ऑस्ट्रिया की मजबूत साझेदारी को और सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.”

इससे पहले 6 अक्टूबर को विदेश मंत्रालय में पश्चिम मामलों के सचिव सिबी जॉर्ज ने ऑस्ट्रिया के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार पीटर वोर्होफर से मुलाकात की थी. दोनों नेताओं ने सुरक्षा और रणनीतिक मामलों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की, जिसमें आतंकवाद-रोधी सहयोग भी शामिल था. विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया और आपसी हितों के क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की.

इस साल 11 जून को ऑस्ट्रिया के चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर ने Prime Minister Narendra Modi को India के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित Prime Minister बनने पर बधाई दी थी. स्टॉकर ने कहा था कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व में India दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनकर उभरा है और ऑस्ट्रिया तथा यूरोपीय संघ का एक मजबूत साझेदार भी बना है.

इसके जवाब में Prime Minister मोदी ने चांसलर स्टॉकर को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया था. उन्होंने स्टॉकर की हालिया India यात्रा को याद करते हुए कहा था कि वह India और ऑस्ट्रिया के संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने के इच्छुक हैं.

–

एवाई/डीकेपी