ऑपरेशन मिलाप : नंद नगरी पुलिस ने दो लापता नाबालिग लड़कियों को खोजकर परिजनों से मिलाया

New Delhi, 29 अगस्त . दिल्ली के नॉर्थ-ईस्ट जिले की Police ने ऑपरेशन मिलाप के तहत बड़ी सफलता हासिल की है. Police ने दो लापता नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित ढूंढकर उनके परिजनों से मिलाया है. यह कार्रवाई नंद नगरी थाने की Police ने की है.

Police के अनुसार 19 अगस्त को दो नाबालिग लड़कियां (उम्र करीब 14 साल) लापता हो गई थीं. ये सरकारी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सुंदर नगरी में कक्षा 9 की छात्रा हैं. इस संबंध में नंद नगरी थाने में बीएनएस की धारा 137(2) के तहत दो First Information Report दर्ज की गईं और जांच शुरू की गई.

मामला दर्ज होते ही Police ने लड़कियों की तलाश के लिए लगातार प्रयास शुरू किए. इंस्पेक्टर आनंद यादव, एसएचओ, थाना नंद नगरी के नेतृत्व में और विजय कुमार, एसीपी, नंद नगरी की देखरेख में विशेष टीमें बनाई गईं. टीमों ने तकनीकी निगरानी, मोबाइल नंबरों और लोकेशन की जांच, संपर्कों और जान-पहचान वालों के सत्यापन और व्यापक फील्ड इंटेलिजेंस के जरिए अहम सबूत जुटाए.

इन्हीं प्रयासों के चलते 22 अगस्त को पहली नाबालिग लड़की को सुरक्षित बरामद कर लिया गया. पूछताछ में उसने बताया कि Madhya Pradesh की तरफ जाते समय दोनों लड़कियों की मुलाकात एक व्यक्ति से हुई थी, जो बाद में उन्हें खजुराहो / बागेश्वर की तरफ ले गया.

लगातार तकनीकी निगरानी, रिश्तेदारों और साथियों के सत्यापन, खुफिया जानकारी जुटाने और निरंतर फील्ड प्रयासों के जरिए Police टीम ने दूसरी लापता नाबालिग लड़की को भी बरामद कर लिया.

कानूनी औपचारिकताएं और जरूरी काउंसलिंग पूरी करने के बाद दोनों लापता नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित उनके माता-पिता को सौंप दिया गया. मामले में आगे की जांच जारी है.

एएस