
रायपुर, 6 अक्टूबर . एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) को गांजे की तस्करी, परिवहन और बिक्री के संबंध में प्रभावी और कानूनी कार्रवाई करने के साथ ही इसकी पूरी प्रक्रिया और वित्तीय जांच करने के निर्देश मिले हैं. इन निर्देशों के पालन में, जिला Police लगातार जांच-पड़ताल कर रही है.
इसी के तहत छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के थाना कोमाखान Police को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति बैग में गांजा लेकर बस का इंतजार कर रहा है. सूचना पर कोमाखान Police के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सूचक द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंकर, बस का इंतजार करते खड़े व्यक्ति की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ की गई.
पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम महेष कालखोर (उम्र 29 वर्ष, निवासी भरतवाड़ा रोड, मंगलमूर्ति सोसायटी, न्यू ओमनगर पारडी, थाना भांडेवाड़ी, जिला नागपुर, Maharashtra) का रहने वाला बताया. व्यक्ति के बैग की तलाशी लेने पर कुल 5.258 किलोग्राम गांजा बरामद की गई, जिसकी कीमत 2,62,900 रुपए आंकी गई.
पूछने पर उक्त गांजा को मुनीगुड़ा (Odisha) से नागपुर (Maharashtra) लेकर जाना बताया गया. आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं, Police की ओर से आगे की कार्रवाई जारी है.
Police की ओर से इसी प्रकार कार्रवाई का दूसरा मामला Monday को Gujarat से सामने आया, जहां वलसाड जिले की Police ने अवैध ड्रग्स के कारोबार के खिलाफ अपनी कार्रवाई के तहत भरूच जिले की एक फैसिलिटी में वैज्ञानिक और पर्यावरण के अनुकूल तरीके से 100 मामलों में जब्त किए गए लगभग 32.39 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थों को नष्ट कर दिया.
Police ने बताया कि नशीले पदार्थों और साइकोट्रोपिक पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 के नियमों के तहत, एक स्पेशल डिस्पोजल कमेटी की मौजूदगी में इन्हें नष्ट किया गया. जिला Police ने बताया कि आने वाले दिनों में स्पेशल डिस्पोजल कमेटी की मौजूदगी में 14 से ज्यादा मामलों से जुड़े जब्त नशीले पदार्थों को नष्ट किया जाएगा.
–
डीके/एबीएम
Skip to content