ऑपरेशन दहन: गौतमबुद्धनगर में 12.43 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थों का विनिष्टीकरण, 224 मुकदमों से जुड़ा था माल

ग्रेटर नोएडा, 23 सितंबर . नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ गौतमबुद्धनगर Police की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई की गई है. Police कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में चल रहे ‘ऑपरेशन दहन’ के अंतर्गत कमिश्नरेट के विभिन्न थानों में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के 224 मुकदमों से संबंधित जब्त और बरामद नशीले पदार्थों का विधिवत विनिष्टीकरण किया गया.

Police के अनुसार नष्ट किए गए मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 12 करोड़ 43 लाख 42 हजार 750 रुपए है. Police के मुताबिक, 22 सितंबर को की गई इस कार्रवाई में बड़ी मात्रा में अलग-अलग प्रकार के मादक पदार्थों को नष्ट किया गया. इसमें 2253.987 किलोग्राम गांजा, 20.87 किलोग्राम चरस, 2 किलोग्राम डोडा, 27 ग्राम स्मैक, 3206 नशीली गोलियां और 51 ग्राम नशीला पाउडर शामिल थे. ये सभी मादक पदार्थ कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के विभिन्न थानों में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामलों में Police द्वारा बरामद अथवा जब्त किए गए थे.

Police अधिकारियों के अनुसार अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए कमिश्नरेट Police की ओर से लगातार चेकिंग और कार्रवाई की जा रही है. इस दौरान बरामद होने वाले मादक पदार्थों को नियमानुसार सुरक्षित रखा जाता है और संबंधित मुकदमों की कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनके विनिष्टीकरण की कार्रवाई की जाती है. इसी प्रक्रिया के तहत जब्त मादक पदार्थों के विनिष्टीकरण के लिए Police की ओर से एक विशेष समिति का गठन किया गया था.

समिति की निगरानी में संबंधित मामलों की जांच और कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं. इसके बाद न्यायालय से आवश्यक अनुमति प्राप्त करने के बाद 22 सितंबर को विभिन्न मामलों से संबंधित मादक पदार्थों का विधिवत विनिष्टीकरण किया गया. Police का कहना है कि बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों का विनिष्टीकरण न केवल लंबित मामलों में जब्त सामग्री के सुरक्षित और नियमानुसार निस्तारण की प्रक्रिया का हिस्सा है, बल्कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की निरंतरता को भी दर्शाता है.

Police कमिश्नरेट के मुताबिक, नशीले पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क पर कार्रवाई के साथ-साथ बरामद मादक पदार्थों को कानूनी प्रक्रिया के तहत नष्ट करना भी इस अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है. गौतमबुद्धनगर Police का कहना है कि नशे के खिलाफ कार्रवाई का उद्देश्य युवाओं और भावी पीढ़ी को नशे की गिरफ्त में आने से बचाना और समाज में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाना है. Police ने आमजन से भी इस अभियान में सहयोग करने की अपील की है.

Police ने लोगों से कहा है कि यदि उन्हें किसी व्यक्ति द्वारा नशीले पदार्थों की तस्करी, बिक्री या अन्य किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलती है तो इसकी सूचना तत्काल स्थानीय Police थाने या डायल-112 पर दी जाए. Police का कहना है कि आमजन की सूचना और सहयोग से नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई को और प्रभावी बनाया जा सकता है.

पीकेटी/डीकेपी