
गौतमबुद्धनगर, 16 अक्टूबर . ऑनलाइन निवेश के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले साइबर अपराधियों को बैंक खाते उपलब्ध कराने के मामले में गौतमबुद्धनगर की साइबर क्राइम Police ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. Police के मुताबिक, आरोपी साइबर अपराधियों को रुपये लेकर म्यूल बैंक खाते उपलब्ध कराता था.
इन खातों का इस्तेमाल ऑनलाइन निवेश के नाम पर होने वाली साइबर ठगी में किया जा रहा था. गिरफ्तार आरोपी की पहचान रय्यान अंसारी पुत्र सिंकदर अंसारी के रूप में हुई है. वह दिल्ली के ईस्ट दिल्ली स्थित जगतपुरी, कृष्णा नगर का रहने वाला है और उसकी उम्र करीब 22 वर्ष है.
Police ने आरोपी के कब्जे से साइबर अपराध में इस्तेमाल किया जाने वाला एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है. मामले में Police इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के विश्लेषण और खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी तक पहुंची.
Police के अनुसार, 15 अक्टूबर को साइबर क्राइम थाना गौतमबुद्धनगर की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह टेलीग्राम और व्हाट्सएप के माध्यम से साइबर अपराधियों के संपर्क में रहता था. इसके बाद रुपये लेकर उन्हें बैंक खाते उपलब्ध कराता था, ताकि उन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी से प्राप्त रकम के लेन-देन में किया जा सके. जांच में सामने आया कि आरोपी ने साइबर अपराधियों को अपना बैंक खाता, पासबुक, चेकबुक और सिम कार्ड उपलब्ध कराया था.
Police के मुताबिक, इस खाते में करीब 2,15,743 रुपये आए थे. खाता उपलब्ध कराने के बदले आरोपी को 50,000 रुपये मिले थे. Police की जांच में यह भी सामने आया कि साइबर अपराध में इस्तेमाल किए गए संबंधित बैंक खातों के विरुद्ध राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर दो शिकायतें दर्ज हैं. इनमें एक शिकायत उत्तर प्रदेश और दूसरी आंध्र प्रदेश से संबंधित है. Police इन शिकायतों और बैंक खातों में हुए संदिग्ध लेन-देन के आधार पर मामले की जांच कर रही है. इस मामले में थाना साइबर क्राइम, गौतमबुद्धनगर में मुकदमा दर्ज किया गया है.
आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4), 319(2) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66डी के तहत कार्रवाई की गई है. फिलहाल मामले में आगे की जांच की जा रही है, ताकि साइबर ठगी से जुड़े अन्य तथ्यों और लेन-देन की जानकारी जुटाई जा सके.
–
पीकेटी/एएसएच
Skip to content