ऑनलाइन ट्रोलिंग पर स्मृति ईरानी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं-स्क्रीन के दूसरी तरफ भी होते हैं इंसान

Mumbai , 21 सितंबर . Actress स्मृति ईरानी ने ऑनलाइन ट्रोलिंग के बढ़ते कल्चर को करारा जवाब देते हुए एक खास वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे अपनी को-स्टार के साथ नजर आ रही हैं. Actress ने बताया कि social media ने कई लोगों को आवाज दी, जिनके पास शायद कभी आवाज नहीं होती.

Actress ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर लिखा, “social media ने सुने जाने के अधिकार को लोकतांत्रिक बनाया. इसने लाखों लोगों को आवाज दी, जिनके पास शायद कभी आवाज नहीं होती, लेकिन कहीं न कहीं, कुछ लोगों ने इस आजादी को दूसरों को चोट पहुंचाने, बेइज्जत करने और अमानवीय बनाने का लाइसेंस समझना शुरू कर दिया.”

उन्होंने लिखा, “पब्लिक लाइफ में रहने वाले लोगों से अक्सर कहा जाता है कि ये तो इस फील्ड का हिस्सा है – ‘सहन करो या चुप रहो.’ लेकिन क्या ऐसा होना चाहिए? पब्लिक लाइफ में आने का मतलब सम्मान के अधिकार से दूर हो जाना क्यों होना चाहिए? किसी से भी ये उम्मीद क्यों की जानी चाहिए कि वो चुपचाप बेइज्जती सह ले, सिर्फ इसलिए क्योंकि ऐसा करने वाला व्यक्ति किसी बॉट की गुमनामी में छिपा है, किसी बिना चेहरे वाले अकाउंट के पीछे छिपा है, या इतना हिम्मतवाला है कि अपने नाम से ही ऐसा कर रहा है? ‘मेरा हैंडल, मेरी ओपिनियन’ क्रूरता को छिपाने का बहाना नहीं बन सकता.”

Actress ने बोलने की आजादी पर जोर देते हुए लिखा, “बोलने की आजादी बहुत कीमती है. इसके साथ आने वाली जिम्मेदारी भी उतनी ही कीमती है. असहमत हों, बहस करें, आलोचना करें, सवाल पूछें, पब्लिक लाइफ में रहने वाले लोगों को जवाबदेह ठहराएं. लेकिन यकीनन, इनमें से किसी भी चीज के लिए हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि स्क्रीन के दूसरी तरफ भी एक इंसान है.”

उन्होंने अपनी बात को खत्म करते हुए लिखा, “शब्द टाइप करने में सिर्फ कुछ सेकंड लगते हैं, लेकिन उनका असर बहुत लंबे समय तक रहता है. दयालु बनें. इसमें ज्यादा कुछ नहीं लगता, लेकिन कभी-कभी इसका मतलब आप जितना सोचते हैं उससे कहीं ज्यादा हो सकता है.”

बता दें कि Actress स्मृति ईरानी का यह पोस्ट Bollywood सुपरस्टार सलमान खान के हाल ही में वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान ट्रोल्स पर भड़कने के ठीक बाद आया है, जिसमें उन्हें और कई दूसरे सेलिब्रिटीज को बॉडी शेमिंग, लुक शेमिंग, एज शेमिंग के लिए ट्रोल किया गया था.

एनएस/पीएम