
उधमपुर, 2 अक्टूबर . केंद्रीय परमाणु ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने ऐतिहासिक देविका नदी परियोजना के रखरखाव के लिए 9 करोड़ रुपए और इसके कायाकल्प के लिए 4 करोड़ रुपए की घोषणा की गई है, जिसको लेकर स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया सामने आई है.
से बातचीत करते हुए उधरमपुर की रहने वाली निशा जब्बाल ने कहा, “देविका नदी की सफाई और गंदगी का लंबे समय से जो मसला चल रहा था, कल डॉ. जितेंद्र सिंह की ओर से इसको लेकर कुछ स्कीम लाई गई है. हम चाहते हैं कि इस पैसे को अच्छे से यूज किया जाए. जिससे कि देविका माता और वहां रहने वाले लोगों के लिए अच्छा वातावरण मिल सके. इसके लिए हम उनका धन्यवाद करते हैं.”
उधमपुर के रहने वाले एक शख्स ने कहा, “हम लोग डॉ. जितेंद्र सिंह के बेहद शुक्रगुजार हैं. संसदीय क्षेत्र में उनका काफी ज्यादा योगदान रहता है, उन्होंने 9 करोड़ रुपए सीवेज के मेंटनेंस के लिए दिया है और 4 करोड़ रुपए देविका नदी के लिए दिया. पानी बहने की शिकायतों से हम लोगों को राहत मिलेगी. लोगों से भी अपील है कि जब इस पैसे का यूज किया जाए तो लोग इसका अच्छे से ध्यान रखें, क्योंकि यह हमारे टैक्स का पैसा है.”
इंद्र बत्रा ने कहा, “देविका नदी के किनारे से हजारों लोगों का आना-जाना होता है. सीवेज का प्रोजेक्ट अच्छे से पूरा कर लिया जाता है तो इससे उधमपुर की छवि अच्छी हो जाएगी. बड़ी संख्या में श्रद्धालु उधमपुर आते हैं, इसका भी असर उधमपुर शहर पर पड़ता है. मेरा मानना है कि सीवेज का समाधान हो जाए तो इससे हमारे उधमपुर की छवि सकारात्मक होगी. यह उधमपुर के लिए अच्छी सौगात होगी.
–
एसडी/पीएम
Skip to content