
मॉस्को/New Delhi, 23 नवंबर . विदेश मंत्री एस. जयशंकर और रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के बीच Monday को फोन पर बातचीत हुई. इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-रूस संबंधों से जुड़े कई मुद्दों और मौजूदा अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों पर चर्चा की.
फोन कॉल के बाद एस. जयशंकर ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “रूस के विदेश मंत्री लावरोव के साथ Monday शाम हाल के घटनाक्रमों पर हुई टेलीफोन पर चर्चा की सराहना करता हूं.”
रूस के विदेश मंत्रालय ने भी बताया कि दोनों विदेश मंत्रियों ने द्विपक्षीय एजेंडे के कई मुद्दों पर बातचीत की और मौजूदा वैश्विक हालात पर अपने विचार साझा किए.
इस महीने 9 नवंबर को भी दोनों नेताओं के बीच फोन पर बातचीत हुई थी. यह बातचीत ऐसे समय में हुई है, जब हाल ही में Prime Minister Narendra Modi ने यूक्रेन के President वोलोदिमीर जेलेंस्की से फोन पर बात की थी. उस दौरान Prime Minister ने एक बार फिर कहा था कि India क्षेत्र में चल रहे संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए हर संभव प्रयास में योगदान देने को तैयार है.
Prime Minister कार्यालय के बयान के अनुसार, “Prime Minister ने India के मानव-केंद्रित दृष्टिकोण को दोहराया और कहा कि इस संघर्ष का समाधान बातचीत और कूटनीति के जरिए ही होना चाहिए. उन्होंने शांतिपूर्ण समाधान के हर प्रयास में India की भागीदारी की इच्छा भी जताई.”
जेलेंस्की के कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि India खाद्य आपूर्ति गलियारों (फूड कॉरिडोर) की व्यवस्था बनाने में मध्यस्थता करने के लिए तैयार है और यूक्रेन को उम्मीद है कि इस दिशा में India आगे भी प्रयास जारी रखेगा.
जेलेंस्की ने कहा, “Prime Minister मोदी कई बार रूस के President से यह कह चुके हैं कि अब युद्ध जारी रखने का नहीं, बल्कि उसे समाप्त करने का समय है. यह महत्वपूर्ण है कि India ऐसे कदमों पर विचार करे और अन्य नेताओं से बातचीत करे जो युद्ध खत्म करने में मददगार हो सकते हैं.”
इससे पहले जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान भारतीय पत्रकारों से बातचीत में जयशंकर ने बताया था कि India रूस, यूक्रेन और यूरोपीय देशों के साथ संघर्ष से जुड़े तीन अहम मुद्दों पर चर्चा कर रहा है. इनमें नागरिक जहाजों और नाविकों की सुरक्षा, काला सागर (ब्लैक सी) से अनाज निर्यात की बहाली और ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमले रोकने का मुद्दा शामिल है.
उन्होंने कहा, “Prime Minister मोदी ने दिल्ली और उससे पहले बिश्केक में रूस के President व्लादिमीर पुतिन से इस विषय पर चर्चा की थी. मैं भी पहले मॉस्को गया था और आज भी हमारी बातचीत जारी है. मैंने विदेश मंत्री लावरोव से इस बारे में चर्चा की और इसके बाद मैं कीव भी गया था. यूक्रेनी पक्ष के साथ भी हमारा लगातार संपर्क बना हुआ है.”
एस. जयशंकर ने बताया कि India इस पूरी प्रक्रिया की जानकारी अमेरिका के साथ भी साझा कर रहा है. उन्होंने कहा, “हम अमेरिकी पक्ष के साथ भी समन्वय कर रहे हैं, क्योंकि उनकी भी अपनी शांति पहल चल रही है. इसलिए विदेश मंत्री मार्को रुबियो को भी लगभग पूरी स्थिति की जानकारी है.”
सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 81वें सत्र के दौरान न्यूयॉर्क में एस. जयशंकर और लावरोव की अलग से मुलाकात भी हुई थी.
रूस के विदेश मंत्रालय ने 25 सितंबर को जारी एक बयान में कहा था कि दोनों नेताओं ने भारत-रूस सहयोग के प्रमुख मुद्दों, आने वाले द्विपक्षीय कार्यक्रमों और क्षेत्रीय व वैश्विक विषयों पर चर्चा की थी. इनमें यूक्रेन संकट और पश्चिम एशिया की स्थिति भी शामिल थी.
–
एवाई/
Skip to content