एस जयशंकर और नेपाल के गृह मंत्री ने द्विपक्षीय संबंधों पर की चर्चा

New Delhi, 14 अक्टूबर . विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने Wednesday को New Delhi में नेपाल के गृह मंत्री सुधन गुरुंग से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की.

एक्स पर बैठक की झलकियां साझा करते हुए विदेश मंत्री ने कहा, “नेपाल के गृह मंत्री सुदन गुरुंग से मिलकर अच्छा लगा.”

यह बैठक India और नेपाल द्वारा द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और सुरक्षा सहयोग बढ़ाने की कोशिशों के बीच हुई है.

Tuesday को, गृह मंत्री अमित शाह ने New Delhi में पहली ‘बे ऑफ बंगाल इनिशिएटिव फॉर मल्टी-सेक्टोरल टेक्निकल एंड इकोनॉमिक कोऑपरेशन’ (बिम्सटेक) गृह मंत्रियों की बैठक के दौरान अपने नेपाली समकक्ष गुरुंग से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग को और गहरा करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.

गृह मंत्री शाह ने एक्स पोस्ट में कहा, “New Delhi में बिम्सटेक गृह मंत्रियों की पहली बैठक के दौरान नेपाल के गृह मंत्री सुधन गुरुंग से मिलकर खुशी हुई. हमने द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करने और हमारे क्षेत्र में शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए India और नेपाल के बीच करीबी संबंधों को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.”

India में नेपाल दूतावास के अनुसार, बैठक के दौरान गुरुंग ने नेपाल में हाल ही में आई बाढ़ और भूस्खलन के बाद India से मिली समय पर मदद के लिए आभार व्यक्त किया. उन्होंने संप्रभु समानता, आपसी सम्मान और भरोसे के आधार पर दोनों देशों के लोगों के आपसी लाभ के लिए व्यावहारिक सहयोग को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया.

एक्स पोस्ट पर नेपाली मिशन ने कहा कि बैठक मुख्य रूप से द्विपक्षीय सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने, सीमा प्रबंधन पर समन्वय, अंतरराष्ट्रीय अपराधों से निपटने और आपदा की तैयारी व उससे निपटने की क्षमता बढ़ाने पर केंद्रित थी.

Tuesday को बिम्सटेक गृह मंत्रियों की बैठक को संबोधित करते हुए, गुरुंग ने India के आतिथ्य के लिए धन्यवाद दिया और हिमालयी देश में हाल की आपदाओं के दौरान नेपाल के साथ सदस्य देशों की ओर से दिखाई एकजुटता के लिए आभार जताया.

उन्होंने आतंकवाद और अंतरराष्ट्रीय अपराधों के खिलाफ क्षेत्रीय सहयोग के लिए नेपाल की प्रतिबद्धता को दोहराया और साथ ही सुरक्षित सूचना-साझाकरण, समन्वित प्रतिक्रिया और प्रतिबद्धताओं के समय पर कार्यान्वयन पर जोर दिया.

नेपाली मिशन ने बताया कि गुरुंग ने सामूहिक क्षमता को मजबूत करने के लिए एक संयुक्त टास्क फोर्स के समर्थन से आपदा की तैयारी और प्रतिक्रिया पर एक बिम्सटेक क्षेत्रीय फ्रेमवर्क का प्रस्ताव भी रखा.

गृह मंत्री शाह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक का समापन ‘दिल्ली घोषणापत्र’ को अपनाने के साथ हुआ.

गृह मंत्री शाह ने कहा, “आज New Delhi में बिम्सटेक गृह मंत्रियों की पहली बैठक की अध्यक्षता की, जिसके आखिर में ऐतिहासिक ‘दिल्ली घोषणापत्र’ को अपनाया गया. छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में Prime Minister Narendra Modi के विजन को आगे बढ़ाते हुए, गृह मंत्रियों की यह बैठक बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में स्थायी शांति, सुरक्षा और समृद्धि के लिए क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करती है. हम सब मिलकर एक सुरक्षित, मजबूत और बेहतर ढंग से जुड़े हुए क्षेत्र की ओर बढ़ रहे हैं.”

बैठक में आतंकवाद, आतंकवाद की फंडिंग, कट्टरपंथ, ड्रग्स तस्करी, मानव तस्करी, साइबर क्राइम और संगठित अपराध के खिलाफ मिलकर कार्रवाई करने पर जोर दिया गया.

–

केआर/