एससीओ सिविलाइजेशनल डायलॉग में हिस्सा लेने भारत आएंगे पाकिस्तान के जलवायु मंत्री

इस्लामाबाद, 14 नवंबर . Pakistan ने इस महीने New Delhi में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सिविलाइजेशनल डायलॉग में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण समन्वय मंत्री मुसादिक मसूद मलिक को नामित किया है.

Pakistan के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा क‍ि Pakistan Government ने संघीय जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण समन्वय मंत्री डॉ. मुसादिक मसूद मलिक को 20 से 22 नवंबर 2026 तक New Delhi में आयोजित होने वाले एससीओ सिविलाइजेशनल डायलॉग में Pakistan का प्रतिनिधित्व करने के लिए नामित किया है.

कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए मंत्रालय ने कहा कि इस आयोजन में एससीओ सदस्य देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे और सभ्यताओं के बीच संवाद तथा सांस्कृतिक समझ से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार साझा करेंगे. Pakistan Government सभ्यताओं के बीच संवाद को बढ़ावा देने और एससीओ के ढांचे के भीतर आपसी सम्मान की भावना के साथ लोगों के बीच संपर्क मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है.

मलिक की यह यात्रा 2023 में गोवा में हुई एससीओ विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद किसी Pakistanी मंत्री की पहली India यात्रा होगी. उस बैठक में Pakistan के तत्कालीन विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो शामिल हुए थे.

इससे पहले 28 अक्टूबर को India के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था कि India ने एससीओ के सभी सदस्य देशों, संवाद साझेदारों और पर्यवेक्षक देश को सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम के लिए आमंत्रित किया है. जब उनसे पूछा गया था कि क्या Pakistan को भी निमंत्रण भेजा गया है, तो उन्होंने कहा था, “स्थापित प्रक्रिया के अनुसार हमने एससीओ के सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है. इसके अलावा संवाद साझेदारों और एक पर्यवेक्षक को भी आमंत्रित किया गया है. यह फोरम 20 से 22 नवंबर 2026 तक New Delhi में आयोजित होगा.”

उम्मीद की जा रही है कि Prime Minister मोदी इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे. New Delhi का ऐतिहासिक पुराना किला, जो 16वीं शताब्दी का एक महत्वपूर्ण स्मारक है, इस आयोजन की मेजबानी करेगा. इसमें 25 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों के भाग लेने की संभावना है.

इस पहल का प्रस्ताव Prime Minister मोदी ने 2025 में चीन के तियानजिन में आयोजित एससीओ नेताओं के शिखर सम्मेलन के दौरान रखा था. बाद में इस प्रस्ताव को एससीओ देशों ने स्वीकार कर लिया था. यह आयोजन विभिन्न देशों के बीच सांस्कृतिक समझ, संवाद और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

–

एवाई/एबीएम