एससीओ की बैठक में 22 देशों के मंत्री होंगे शामिल, 20 नवंबर को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन: गजेंद्र सिंह शेखावत

जोधपुर, 15 नवंबर . केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा है कि India में 20 तारीख से शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक आयोजित की जाएगी. Prime Minister Narendra Modi 20 नवंबर को इस बैठक का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद 21 और 22 नवंबर को विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी. उन्होंने बताया कि इस बैठक में एससीओ के सदस्य देशों के अलावा साझेदार और पर्यवेक्षक देशों को भी आमंत्रित किया गया है.

जोधपुर पहुंचे Union Minister शेखावत ने बताया कि एससीओ की मॉस्को बैठक के दौरान Prime Minister Narendra Modi ने प्रस्ताव रखा था कि संगठन को केवल द्विपक्षीय, भू-Political और राजनयिक बातचीत का मंच बनकर नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसके दायरे को व्यापक बनाते हुए संस्कृति सहित अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी सहयोग बढ़ाया जाना चाहिए. इसी प्रस्ताव को आगे बढ़ाते हुए India में इस बैठक का आयोजन किया जा रहा है.

उन्होंने बताया कि बैठक में 22 देशों के संस्कृति मंत्रियों और प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है. अब तक 15 से अधिक देशों ने इसमें शामिल होने की पुष्टि कर दी है.

देश की सुरक्षा व्यवस्था पर बात करते हुए Union Minister ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में India में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है. उन्होंने कहा कि पहले आतंकवाद के कारण देश को लगातार चुनौतियों का सामना करना पड़ता था. तत्कालीन Governmentों की कमजोर इच्छाशक्ति के चलते देश में आए दिन आतंकवादी घटनाएं होती थीं. इसके अलावा, India का लगभग एक-तिहाई हिस्सा नक्सलवाद की समस्या से प्रभावित था.

शेखावत ने कहा कि Prime Minister मोदी के मजबूत नेतृत्व में आतंकवाद पर नियंत्रण पाने के साथ नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त करने की दिशा में बड़ी सफलता मिली है. देश में शांति और स्थिरता का माहौल बनने से आर्थिक प्रगति को भी गति मिली है और India दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में अपनी स्थिति बनाए हुए है.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की 100 वर्षों की यात्रा पर शेखावत ने कहा कि संगठन ने सामाजिक समरसता का वातावरण बनाने और नागरिकों के बीच आपसी सद्भाव की भावना विकसित करने के उद्देश्य से लगातार काम किया है. उन्होंने कहा कि संघ के प्रयासों के परिणाम और प्रभाव आज देशभर में दिखाई दे रहे हैं.

Rajasthan पंचायत चुनाव के अंतिम चरण को लेकर Union Minister ने भाजपा की जीत का दावा किया. उन्होंने कहा कि 20 तारीख को Rajasthan में कमल खिलेगा. ग्रामीण जनता एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन Government की कार्यशैली, नीतियों और परंपराओं पर अपनी मुहर लगाएगी. उन्होंने भाजपा के चुनाव चिह्न कमल पर चुनाव लड़ रहे सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं भी दीं.

–

एसएके