
रांची, 5 अक्टूबर . मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर विपक्षी दलों ने मोर्चा खोल रखा है. इसी बीच, Jharkhand के भाजपा नेता प्रतुल शाह देव ने दावा किया कि विपक्षी दल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से नफरत करते हैं और इसकी वजह यह है कि एसआईआर के जरिए बांग्लादेशी घुसपैठियों को वोटर लिस्ट से बाहर का रास्ता दिखाया गया.
रांची में से बातचीत में प्रतुल शाह देव ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका पर Supreme Court द्वारा ईसीआई और केंद्र Government को नोटिस जारी कर जवाब मांगने पर कहा कि ज्ञानेश कुमार को सस्पेंड करने और उनकी शक्तियां छीनने की मांग करते हुए एक याचिका दायर की गई थी. Supreme Court ने कहा कि सिर्फ मीडिया रिपोर्ट के आधार पर हम किसी संवैधानिक संस्था के प्रमुख की शक्तियां नहीं छीन सकते. यह Supreme Court का एक बहुत अहम फैसला है.
उन्होंने आगे कहा कि जैसा कि आम तौर पर होता है, Supreme Court ने चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया, लेकिन जो लोग Supreme Court से ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किसी बड़े आदेश की उम्मीद कर रहे थे, उनकी योजनाएं नाकाम हो गईं. ज्ञानेश कुमार से इतनी नफरत इसलिए है, क्योंकि वोटर लिस्ट से बांग्लादेशियों को बाहर किया गया. तीनों चुनाव आयुक्तों ने प्रेस वार्ता कर साफ कर दिया कि सारे फैसले एकमत से लिए गए. ज्ञानेश कुमार कहीं जाने वाले नहीं हैं. जो उनका विरोध कर रहे हैं, उनके लिए यह जोरदार झटका है.
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के दौर में वे अप्रासंगिक हो गए हैं. उन्हें संघ और वीएचपी पर सवाल उठाने का कोई हक नहीं है. ये तो आतंकी ओसामा को ‘ओसामा जी’ कहने वाले लोग हैं. वीर सावरकर ने 13 से 14 वर्ष काला पानी की सजा झेली थी. कांग्रेस का एक नेता, जो इस तरह की यातनाएं झेली हो, लाला लाजपत राय के अलावा कोई एक नेता बताइए, जिन्होंने अंग्रेजों से लोहा लेते वक्त सर्वोच्च बलिदान दिया. ये लोग तो अंग्रेजों के साथ फ्रेंडली मैच खेल रहे थे.
स्मित मच्छार को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बयान पर भाजपा नेता ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि स्मित के हौसले का विश्व लोहा मान रहा है. उन्होंने जो हिम्मत दिखाई उसकी चारों तरफ प्रशंसा हो रही है. इजरायल के पीएम को उन्होंने पूरी घटना के बारे में बताया. स्मित मच्छार ने जो किया है, वह बहुत सराहनीय है. इमरान मसूद को कुछ अच्छी बातें बोलनी चाहिए.
–
डीकेएम/एबीएम
Skip to content