
नई दिल्ली, 27 सितंबर . एसआईआर विवाद पर Samajwadi Party के सांसद रामजी लाल सुमन ने भाजपा पर हमला बोला है. उन्होंने सवाल किया कि भाजपा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए बेताब क्यों है. उन्होंने एसआईआर विवाद पर सीएम योगी आदित्यनाथ की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया जाहिर करते समय ये बातें कहीं.
Samajwadi Party के सांसद रामजी लाल सुमन ने समाचार एजेंसी से बातचीत के दौरान कहा,” जहां तक चुनाव आयोग की बात है, पहले Samajwadi Party या कांग्रेस पार्टी चुनाव आयोग के काम करने के तरीके की आलोचना करती थीं, लेकिन अब मुख्य चुनाव आयुक्त के दो सहयोगियों ने उन पर आरोप लगाया है कि वे उनकी आपत्तियों को नजरअंदाज करके एकतरफा फैसले लेते हैं.”
उन्होंने कहा कि मैं यह जानना चाहता हूं कि मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) के खिलाफ जो शिकायत हुई है, उस पर भाजपा क्यों बेताब है. इसका सीधा मतलब हम मानकर चलें कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने जो कुछ किया है, वो भाजपा के इशारे पर किया है, इसलिए बौखलाए हैं.
सपा नेता ने कहा कि कुल मिलाकर पूरी दुनिया में संदेश चला गया कि मुख्य चुनाव आयुक्त के काम करने का तरीका पारदर्शी और निष्पक्ष नहीं था. देश का वह नागरिक जो किसी दल में नहीं है, वह कह रहा है कि चुनाव आयोग भ्रष्ट है. भाजपा के पास लोगों को परेशान करने के लिए कई तरह के हथियार हैं.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय को Police की क्लीनचिट मिलने पर सपा नेता ने तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है. उन्होंने कहा कि यह बड़े लोगों को बचाने की कोशिश है. उत्तर प्रदेश की एसआईटी इस मामले की जांच कर रही है तो जांच सही हो ही नहीं सकती है.
इंडी अलायंस की बैठक पर Samajwadi Party के सांसद रामजी लाल सुमन ने समाचार एजेंसी से बातचीत के दौरान कहा, “हम इंडी अलायंस का हिस्सा हैं. Samajwadi Party के लोग जरूर शामिल होंगे. अगर Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व्यस्त हैं, तो पार्टी का प्रतिनिधित्व जरूर होगा और वे अपनी तरफ से लोगों को भेजेंगे.”
–
एएसएच/
Skip to content