एसआईआर पर फर्जी नैरेटिव फैला रहा विपक्ष, शरद पवार और राज ठाकरे पर बरसे संजय निरुपम

Mumbai , 5 अक्टूबर . शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम ने मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर चल रहे विपक्षी विरोध प्रदर्शन पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने शरद पवार के समर्थन की आलोचना की, राज ठाकरे के चुनाव बहिष्कार वाले बयान पर हमला बोला और कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ करते हुए राहुल गांधी पर चुप्पी को लेकर सवाल उठाए.

संजय निरुपम ने से बात करते हुए कहा, “एसआईआर के खिलाफ जो एक फर्जी नैरेटिव चल रहा है. अपनी हार छिपाने के लिए विपक्ष की तरफ से जो आंदोलन चल रहा है, उस आंदोलन में शरद पवार कूद गए और कहा कि सभी Political पार्टियों को मिलकर समाधान ढूंढना चाहिए.”

निरुपम ने कहा, “जो वोटर मर चुके हैं, उनके नाम आज भी लिस्ट में हैं. जिन्होंने अपना निवास स्थान बदला, उनका भी नाम है. वहीं जो इस देश के नागरिक नहीं हैं, वे भी फर्जी तरीके से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा लिए हैं. ऐसे में एसआईआर की प्रक्रिया, मतदाता सूची में शुद्धिकरण की प्रक्रिया है और जो गैर मतदाता हैं और इस देश के नागरिक नहीं हैं, उनके नाम निकाले जा रहे हैं.”

उन्होंने बताया, “यह पूरी प्रक्रिया Supreme Court की निगरानी में हो रही है. जब बिहार में एसआईआर शुरू किया गया था, तो कई Political पार्टियां Supreme Court में इसे चुनौती देने गई थीं. कोर्ट ने स्पष्ट टिप्पणी की थी कि एसआईआर से किसी भी वाजिब वोटर का नाम नहीं हटना चाहिए. ऐसे में अब समाधान ढूंढने की बात करना केवल Political स्टंट है. विपक्षी दल एसआईआर का विरोध इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें डर है कि फर्जी वोटों के हटने से उनका जनाधार खिसक जाएगा.”

मनसे प्रमुख राज ठाकरे पर हमला बोलते हुए संजय निरुपम ने कहा, “राज ठाकरे ने अपने मोर्चे में कहा है कि उन्होंने सोनिया गांधी को कभी कहा था कि वह चुनाव का बहिष्कार कर देंगे. सोनिया गांधी ने उनकी बात नहीं सुनी, शायद उन्हें इस बात की पीड़ा है. राज ठाकरे अब खुद चुनाव के बहिष्कार का इरादा रख रहे हैं. जिस तरीके से पिछले कई चुनावों में उनकी हार होती जा रही है, न उनका कोई विधायक आ रहा है, न ही कोई सांसद. दिन-रात मेहनत करने के बाद 4-5 नगरसेवक आते हैं. वो जहां रहते हैं, उस क्षेत्र से उनका बेटा चुनाव लड़ता है, लेकिन वो भी हार जाता है और तीसरे नंबर पर आ जाता है. ऐसी परिस्थिति में राज ठाकरे चुनाव नहीं लड़े, तो ही उनकी इज्जत बची रहेगी, क्योंकि अगली बार लड़ेंगे तो और भी बुरा हाल हो जाएगा.”

इसके साथ ही निरुपम ने कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की जमकर सराहना की. उन्होंने कहा, “पूरा देश कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ कर रहा है. लोग दुआएं कर रहे हैं. हमारे मंदिरों में उनके लिए महामृत्युंजय जाप किया जा रहा है. दुनियाभर के देशों के प्रमुख कैप्टन मच्छार के लिए तारीफ के पुल बांध रहे हैं. जिस तरह से उन्होंने फ्लाइट उड़ाई, उसे क्रैश होने से बचाया, आतंकी हमले को रोका और को-पायलट द्वारा जानलेवा हमला करने के बावजूद करीब 174 विमान यात्रियों की जान बचाई. ये पूरे India के लिए गौरव की बात है.”

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए निरुपम ने कहा, “ऐसे समय में जब पूरा देश कैप्टन स्मित मच्छार के साथ खड़ा है, तब कांग्रेस वाले खासतौर पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी प्रशंसा का एक शब्द नहीं लिख रहे हैं. ये इस बात को साबित करता है कि जब India का गौरव बढ़ता है, तो कांग्रेस वालों के पेट में दर्द होता है. जब India के बच्चे पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन करते हैं, तो राहुल गांधी को यह नागवार गुजरता है. मैं इसकी निंदा करता हूं.”

–

एससीएच/