
Lucknow, 27 सितंबर . उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने Sunday को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कांग्रेस, Samajwadi Party और तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए विपक्षी नेताओं से दुष्प्रचार बंद करने और देश की जनता से माफी मांगने की मांग की. उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग स्पष्ट कर चुका है कि एसआईआर से जुड़े निर्णय मुख्य निर्वाचन आयुक्त और दोनों निर्वाचन आयुक्तों की सर्वसम्मति से लिए गए हैं, ऐसे में विपक्ष की ओर से इस मुद्दे पर भ्रम फैलाना जनता को गुमराह करने की कोशिश है.
दिल्ली रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत में मौर्य ने कहा कि विपक्ष के नेताओं की राजनीति अब जनता के बीच बेनकाब हो चुकी है. उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की जनता को भ्रमित करने की राजनीति ज्यादा समय तक नहीं चल सकती. एसआईआर को लेकर राहुल गांधी, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी समेत विपक्ष के नेताओं को अपनी बयानबाजी पर देश से माफी मांगनी चाहिए.
उपChief Minister ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए ‘भेड़िया आया’ वाली कहानी का उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि जिस तरह बार-बार झूठा शोर मचाने वाले व्यक्ति की बात पर वास्तविक संकट के समय कोई भरोसा नहीं करता, उसी तरह विपक्ष की लगातार बयानबाजी का असर भी जनता पर नहीं पड़ रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष सत्ता से दूर होने के कारण लगातार झूठ और दुष्प्रचार की राजनीति कर रहा है.
मौर्य ने कहा कि जनता अब ऐसे दावों और आरोपों को समझ चुकी है. उनके मुताबिक, निर्वाचन आयोग ने एसआईआर को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है और आयोग के सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से निर्णय लिए जाने की बात सामने आ चुकी है. ऐसे में विपक्ष को तथ्यों के आधार पर अपनी बात रखनी चाहिए. उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के Political संदर्भ में Samajwadi Party के ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समीकरण पर भी हमला बोला.
केशव मौर्य ने कहा कि पीडीए का कोई भविष्य नहीं है. भाजपा समाज के हर वर्ग की सेवा कर रही है और गरीब, किसान, नौजवान, महिलाओं तथा वंचित वर्गों के हित में काम कर रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीति समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की है. मौर्य ने दावा किया कि जनता ने भाजपा की नीतियों और उसके कामकाज को स्वीकार किया है, जबकि विपक्ष जातीय समीकरण और Political दुष्प्रचार के सहारे सत्ता में वापसी की कोशिश कर रहा है.
इस दौरान मौर्य ने राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख नेताओं में शामिल रहे अशोक सिंघल को उनकी जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर श्रद्धापूर्वक नमन किया. उन्होंने कहा कि अशोक सिंघल ने राम जन्मभूमि आंदोलन को गति देने और हिंदू समाज में रामभक्ति तथा राष्ट्रभाव की चेतना को व्यापक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
उन्होंने कहा कि अशोक सिंघल के योगदान और रामभक्तों के लंबे संघर्ष के परिणामस्वरूप अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण संभव हुआ. उन्होंने कहा कि सिंघल ने रामभक्तों और हिंदू समाज को संगठित करने तथा राम जन्मभूमि आंदोलन को व्यापक जनसमर्थन दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. मौर्य ने कहा कि अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी के अवसर पर उनके योगदान का स्मरण करना गौरव का विषय है. उन्होंने कहा कि रामभक्ति, राष्ट्रभाव और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने में उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा.
–
विकेटी/पीएम
Skip to content