एसआईआर के बहाने घुसपैठियों को बचाने की कवायद कर रहे राहुल गांधी: तरुण चुघ

New Delhi, 14 अक्टूबर . BJP MP तरुण चुघ ने राहुल गांधी और विपक्षी सांसदों के लगातार विरोध-प्रदर्शन, Gujarat निकाय चुनावों में भाजपा की जीत और पंजाब में दोहरे हत्याकांड पर प्रतिक्रियाएं दी. सांसद ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी घुसपैठियों को बचाने की लगातार कोशिश कर रहे हैं.

भाजपा के राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने कहा, “लगातार एसआईआर के बहाने राहुल गांधी घुसपैठियों को बचाने की कवायद कर रहे हैं, मृत वोटरों को वापस वोटर लिस्ट में जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं, क्या लगते हैं ये घुसपैठिए और मृत वोटर आपके? किनके इशारों पर लगातार India के लोकतंत्र के चारों स्तंभ, न्यायपालिका, चुनाव आयोग, पार्लियामेंट, मीडिया पर लगातार प्रहार किए जा रहे हैं? देश के इंस्टीट्यूशन को बदनाम करने का ठेका राहुल गांधी ने ले रखा है. राहुल गांधी, ये चंद लोगों के साथ मीडिया इवेंट और ये नारेबाजी से देश को बदनाम करने का आपका ये प्रयास, देश की 140 करोड़ की जनता देख भी रही है और लगातार आपको वोट की चोट से सजा भी दे रही है.”

तरुण चुघ ने Gujarat स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर कहा, “Gujarat की जनता ने एक बार फिर बता दिया कि उसका अटूट विश्वास Prime Minister मोदी के नेतृत्व और भाजपा की विकास नीतियों में है. Gujarat के तीनों निकाय चुनावों में 104 में से 90 सीटें जीतकर भाजपा ने एक बार फिर जनता का आशीर्वाद प्राप्त किया है. गांधीनगर निगम में 44 में से 38 सीटें भाजपा ने जीतीं, जबकि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई. आप और कांग्रेस के पिछड़ने से यह स्पष्ट हो गया है कि देश की जनता नकारात्मक राजनीति करने वालों को सजा दे रही है और देश की जनता Prime Minister मोदी के विकास और विश्वास के एजेंडे को आगे बढ़ा रही है.”

भाजपा के राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने कहा, “पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद चिंताजनक है. मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की दिन-दहाड़े नशे की गोलियां पकड़ाते हुए हत्या कर दी गई है और उसी तरह अमृतसर में 20 वर्षीय युवती तरुणप्रीत सिंह की हत्या कर दी गई है. कभी एएसआई को मारा जा रहा है, कहीं ग्रेनेड फेंके जा रहे हैं, Police के अधिकारियों की हत्या की जा रही है. पंजाब में भगवंत मान और केजरीवाल की Government के संरक्षण में माफिया और रंगदारी इकट्ठा करने वाले दनदना रहे हैं. पंजाब को डराया जा रहा है, आज पंजाब भय के माहौल में है.”

–

ओपी/एएस