एसआईआर की निगरानी करता है चुनाव आयोग, हेमंत सरकार पर भाजपा का आरोप बेबुनियाद : मनोज पांडेय

रांची, 9 सितंबर . Jharkhand भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की ओर से हेमंत सोरेन Government पर एसआईआर के जरिए बांग्लादेशियों के नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाने के आरोप पर जेएमएम प्रवक्ता मनोज पांडेय ने सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि एसआईआर की निगरानी चुनाव आयोग करता है और इसमें केंद्र Government की भी भूमिका है. ऐसे में राज्य Government को इसके लिए जिम्मेदार ठहराना समझ से परे है.

मनोज पांडेय ने भाजपा पर पलटवार करते हुए दावा किया कि कई जगह उनके कार्यकर्ता लोगों के नाम मतदाता सूची से हटवाने की कोशिश करते पकड़े गए. उन्होंने आरोप लगाया कि आदिवासी और अल्पसंख्यक समुदाय के बड़े पैमाने पर नाम हटवाने की साजिश की गई.

जेपीएससी और जेएसएससी में अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर First Information Report के मुद्दे को लेकर भाजपा के प्रदर्शन पर भी जेएमएम प्रवक्ता ने निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जो लोग खुद सवालों के घेरे में हैं, वे दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि छात्रों को लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए. छात्रों के खिलाफ राज्य Government ने कोई कार्रवाई नहीं की है. उन्होंने कुछ कोचिंग संचालकों पर भी भाजपा संरक्षण और फंडिंग के आरोप लगाए और कहा कि छात्रों को Political फायदे के लिए इस्तेमाल करने की कोशिश नहीं होनी चाहिए. छात्र निर्दोष हैं और उन्होंने हेमंत सोरेन Government पर विश्वास जताया है.

BJP MP संजय सेठ द्वारा Chief Minister हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर फिल्म ‘हनुमान अंश’ को टैक्स फ्री करने की मांग पर भी मनोज पांडेय ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने सवाल किया कि पहले भाजपा शासित राज्यों में यह फिल्म टैक्स फ्री हुई है या नहीं, यह देखा जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है, तो इस मुद्दे पर राजनीति क्यों की जा रही है.

पांडेय ने भाजपा पर धार्मिक भावनाओं का Political इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और कहा कि पहले भाजपा को अपने शासन वाले राज्यों में फिल्म को टैक्स फ्री कराने की पहल करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर दूसरे राज्यों में ऐसा किया जाता है तो Jharkhand Government भी इस मांग पर विचार कर सकती है.

श्रीनगर में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के दौरान Chief Minister उमर अब्दुल्ला और पूर्व Chief Minister फारूक अब्दुल्ला के पूरा गीत बजने तक खड़े रहने के सवाल पर भी मनोज पांडेय ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि राष्ट्रगीत का सम्मान सभी को करना चाहिए, लेकिन हर Political दल और व्यक्ति की अपनी विचारधारा और राय भी होती है.

उन्होंने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा के कई नेता भी कई मौकों पर पूरा वंदे मातरम नहीं गाते दिखाई दिए हैं. उन्होंने इसे Political मुद्दा बनाने के बजाय अलग-अलग दलों की सोच और विचारों के संदर्भ में देखने की बात कही.

दिल्ली के सत्य निकेतन में पीजी बिल्डिंग गिरने की घटना को लेकर मनोज पांडेय ने केंद्र Government पर शिक्षा और छात्रों से जुड़े मुद्दों की अनदेखी का आरोप लगाया. उन्होंने भाजपा Government के 12 वर्षों में बड़े कार्यालय बनने का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि छात्रों के लिए पर्याप्त हॉस्टल क्यों नहीं बनाए गए.

उन्होंने शिक्षा बजट में कथित कमी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि जब शिक्षा और छात्रों की सुविधाओं पर पर्याप्त खर्च नहीं होगा तो ऐसे हादसों और समस्याओं से कैसे निपटा जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि Government के पास बड़े उद्योगपतियों के कर्ज माफ करने के लिए पैसा है, लेकिन छात्रों के लिए हॉस्टल, कॉलेज, अस्पताल और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए पर्याप्त प्राथमिकता नहीं दिखाई जाती.

Prime Minister Narendra Modi के ‘नाराज फूफा’ वाले बयान पर भी मनोज पांडेय ने अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि सिर्फ कोई एक वर्ग या व्यक्ति नाराज नहीं है, बल्कि छात्र, किसान, दलित और आदिवासी समेत समाज के कई वर्ग Government से नाराज हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा आलोचना करने वाले हर व्यक्ति को ‘नाराज फूफा’ बताने की कोशिश कर रही है.

Prime Minister Narendra Modi पर निशाना साधते हुए मनोज पांडेय ने उन्हें “झूठ का बेताज बादशाह” कहा. उन्होंने चुनावी वादों का जिक्र करते हुए कहा कि जनता से 15 लाख रुपये, स्मार्ट सिटी और बुलेट ट्रेन जैसे कई वादे किए गए, लेकिन कई वादे अब तक पूरे नहीं हुए. उन्होंने महंगाई और गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर भी केंद्र Government पर हमला बोला.

पीआईएम/एएस