
New Delhi, 23 नवंबर . India ने एशिया की तीसरी सबसे शक्तिशाली ताकत के रूप में अपनी स्थिति को और मजबूत किया है. ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट के 2026 एशिया पावर इंडेक्स के मुताबिक, अमेरिका और चीन के बाद India इस क्षेत्र में तीसरे पायदान पर है. रिपोर्ट में India को प्रमुख शक्ति (मेजर पावर) का दर्जा दिया गया है.
India को इस सूचकांक में 100 में से 40.5 अंक मिले हैं, जो पिछले वर्ष के मुकाबले 0.5 अंक अधिक हैं. जापान 38.6 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है, जबकि रूस 32.2 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है. अमेरिका 78.9 अंकों के साथ पहले और चीन 73.6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बना हुआ है.
रिपोर्ट के अनुसार, India ने वर्ष 2026 में आर्थिक और घरेलू चुनौतियों के बावजूद एशिया में अपना प्रभाव बढ़ाया है. क्षेत्रीय रक्षा सहयोग, कूटनीतिक सक्रियता और सांस्कृतिक पहुंच ने उसकी स्थिति मजबूत करने में योगदान दिया है.
लोवी इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट के मुताबिक, India और चीन के बीच समग्र शक्ति का अंतर 2018 में इस सूचकांक की शुरुआत के बाद सबसे कम स्तर पर पहुंच गया है. चीन की कुल शक्ति अब भी India से करीब 80 प्रतिशत अधिक आंकी गई है. चीन को 73.6 अंक मिले हैं, जबकि India का स्कोर 40.5 है.
India की सबसे मजबूत स्थिति भविष्य के संसाधनों (फ्यूचर रिसोर्सेज) के क्षेत्र में रही, जहां उसे तीसरा स्थान मिला है. इस श्रेणी में India को 56.2 अंक प्राप्त हुए. आर्थिक क्षमता में भी India तीसरे स्थान पर बना हुआ है.
रिपोर्ट में India के कूटनीतिक प्रभाव को उसकी प्रमुख ताकत बताया गया है. इस श्रेणी में India को 70.3 अंक मिले हैं और वह चौथे स्थान पर है. विशेषज्ञों ने Prime Minister Narendra Modi के क्षेत्रीय नेतृत्व के आकलन में भी सुधार किया है. उन्हें चीन के President शी जिनपिंग के बाद एशिया का दूसरा सबसे प्रभावी क्षेत्रीय नेता माना गया है.
रक्षा नेटवर्क के मामले में India ने दो स्थान की छलांग लगाई है और नौवें स्थान पर पहुंच गया है. दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के साथ बढ़ते रक्षा सहयोग और ब्रह्मोस मिसाइलों की बिक्री को इस सुधार का प्रमुख कारण बताया गया है.
आर्थिक संबंधों के मामले में भी India की स्थिति बेहतर हुई है. इस श्रेणी में India दो स्थान ऊपर चढ़कर सातवें स्थान पर पहुंचा है. क्षेत्रीय व्यापार और निवेश संबंधों में अपेक्षाकृत स्थिरता ने इसमें योगदान दिया है.
रिपोर्ट में India की आर्थिक स्थिति को मिला-जुला बताया गया है. आर्थिक क्षमता का स्कोर थोड़ा घटकर 26.4 अंक रह गया. रुपये की कमजोरी और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की अर्थव्यवस्थाओं के आकलन की पद्धति में बदलाव का असर India की सापेक्ष जीडीपी स्थिति पर पड़ा. इसके अलावा, देश से बाहर होने वाले निवेश में करीब 20 अरब डॉलर की गिरावट का भी उल्लेख किया गया है.
हालांकि, भविष्य के संसाधनों के मामले में India का प्रदर्शन बेहतर रहा. आर्थिक विकास के अनुमान में सुधार के चलते इस श्रेणी में उसका स्कोर बढ़कर 56.2 अंक हो गया.
रिपोर्ट में India के सांस्कृतिक प्रभाव में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. संस्कृति, सूचना के आदान-प्रदान और लोगों के बीच संपर्क के तीनों पहलुओं में सुधार हुआ है.
लोवी इंस्टीट्यूट का एशिया पावर इंडेक्स क्षेत्र में देशों की शक्ति और प्रभाव का आकलन करता है. इसमें आर्थिक क्षमता, सैन्य ताकत, लचीलापन, भविष्य के संसाधन, आर्थिक संबंध, रक्षा नेटवर्क, कूटनीतिक प्रभाव और सांस्कृतिक प्रभाव जैसे पहलुओं को शामिल किया जाता है.
रिपोर्ट का निष्कर्ष है कि India ने क्षेत्रीय प्रभाव बढ़ाने की दिशा में प्रगति की है. आर्थिक और कूटनीतिक मोर्चों पर चुनौतियों के बावजूद रक्षा सहयोग, क्षेत्रीय संबंधों और भविष्य की संभावनाओं ने एशिया में India की स्थिति को मजबूती दी है.
–
केआर/
Skip to content