
ओकाजाकी, 1 अक्टूबर . भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम को Thursday को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में Pakistan के खिलाफ सीधे सेटों में हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ ही एशियन गेम्स में पदक जीतने का भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम का 1986 से चला आ रहा इंतजार बरकरार है.
Pakistan ने ओकाजाकी चुओ सोगो पार्क जिम्नेजियम में खेले गए एकतरफा मुकाबले में India को 25-19, 25-23, 25-18 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई. Pakistan वॉलीबॉल टीम ने 64 साल में पहली बार एशियाई खेलों में शीर्ष चार में जगह बनाई है.
मैच की शुरुआत में India और Pakistan के बीच मुकाबला बराबरी का था. स्कोर 11-11 की बराबरी पर था. इसके बाद Pakistan ने पहले सेट में बढ़त बनानी शुरू की और लगातार पांच पॉइंट जीतकर 16-11 से आगे हो गया. जैसे-जैसे सेट आगे बढ़ा, Pakistan की बढ़त बढ़ती गई. Pakistan ने पहला सेट 25-19 से जीत लिया.
दूसरे सेट में 19-16 से आगे रहने के बाद भी India अपनी बढ़त बनाए नहीं रख सका. गलतियां भारतीय टीम पर भारी पड़ीं और Pakistan ने वापसी करते हुए दूसरा सेट 25-23 से जीता और 2-0 की बढ़त बना ली. तीसरे सेट में Pakistan ने अपना दबदबा बनाए रखा और 25-18 से जीत हासिल की.
India आइची-नागोया 2026 में पूल सी में अपने तीनों मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी. भारतीय टीम ने अपने अभियान की शुरुआत वियतनाम पर 3-0 की जीत के साथ की थी और फिर हांगकांग चीन को भी इसी अंतर से हराया था. अपने आखिरी पूल मैच में India ने कतर के खिलाफ शुरुआती 2 सेट हारने के बाद शानदार वापसी करते हुए 26-28, 25-27, 25-23, 25-20, 24-22 के स्कोर के साथ 3-2 से जीत हासिल की. इस जीत के साथ भारतीय टीम पूल सी में शीर्ष पर रहते हुए क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी.
भारतीय वॉलीबॉल टीम को पिछले 2 एशियाई खेलों में भी Pakistan से हार झेलनी पड़ी थी. हांगझोऊ 2023 में Pakistan ने India को 3-0 और जकार्ता 2018 में 3-1 से हराया था.
भारतीय पुरुष टीम ने अब तक एशियाई खेलों में वॉलीबॉल में तीन मेडल जीते हैं. भारतीय टीम ने जकार्ता में 1962 में सिल्वर जीता था. टोक्यो (1958) और सियोल (1986) में भारतीय टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था.
Pakistan ने एशियाई खेलों में अपना एकमात्र मेडल जकार्ता में 1962 में जीता था. उस संस्करण में Pakistan ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था.
–
पीएके
Skip to content