एशियाई खेलों के इतर भारत-भूटान के बीच खेल सहयोग मजबूत करने पर चर्चा

नागोया, 20 सितंबर . India और भूटान ने Sunday को दोनों देशों के बीच खेल सहयोग को और मजबूत बनाने के तरीकों पर चर्चा की. यह बातचीत जापान के नागोया में आयोजित 20वें एशियाई खेलों के इतर केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया और भूटान ओलंपिक समिति (बीओसी) के अध्यक्ष प्रिंस जिग्येल उग्येन वांगचुक के बीच हुई.

भूटान ओलंपिक समिति ने एक बयान में कहा कि दोनों नेताओं की मुलाकात एची-नागोया 2026 एशियाई खेलों के दौरान हुई, जिसमें India और भूटान के लंबे समय से चले आ रहे मजबूत संबंधों पर चर्चा की गई. बयान में कहा गया कि खेल दोनों देशों के द्विपक्षीय सहयोग का एक महत्वपूर्ण नया क्षेत्र बनकर उभरा है.

बैठक में दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए कि India के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारतीय ओलंपिक संघ और भूटान ओलंपिक समिति के बीच और अधिक समन्वय बढ़ाकर खेल संबंधों को नई मजबूती दी जाएगी.

बैठक के दौरान मनसुख मांडविया ने India की उस बढ़ती महत्वाकांक्षा का भी उल्लेख किया, जिसके तहत देश को वैश्विक खेल केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में काम किया जा रहा है.

इस पर प्रिंस जिग्येल उग्येन वांगचुक ने कहा कि India में बड़े अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी दोनों देशों के लिए समान रूप से लाभकारी होगी. इससे भूटान के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने और अनुभव हासिल करने के अधिक अवसर मिलेंगे.

भूटान ओलंपिक समिति के अनुसार, प्रिंस वांगचुक ने India की खेल यात्रा और भविष्य की खेल महत्वाकांक्षाओं के लिए अपना समर्थन और शुभकामनाएं भी व्यक्त कीं.

इससे पहले Thursday को विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अपनी आधिकारिक भूटान यात्रा के दौरान थिम्फू में भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक से मुलाकात की थी. जयशंकर ने कहा था कि भारत-भूटान की अनूठी मित्रता को और गहरा करने के लिए राजा का मार्गदर्शन अत्यंत महत्वपूर्ण है.

डीएससी