
New Delhi, 22 अक्टूबर . एशियन पैरा गेम्स 2026 की मेडल टैली में India 21 गोल्ड, 26 सिल्वर और 41 सिल्वर मेडल के साथ चौथे स्थान पर है. India ने अब तक कुल 88 मेडल अपने नाम किए हैं. चीन (314 मेडल) शीर्ष स्थान पर काबिज है, जबकि जापान (136 मेडल) दूसरे और उज्बेकिस्तान (120 मेडल) तीसरे स्थान पर हैं. रिपब्लिक ऑफ कोरिया (70 मेडल) टॉप-5 में शामिल हैं.
चीन ने 150 गोल्ड, 79 सिल्वर और 85 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं. वहीं, जापान 40 गोल्ड, 46 सिल्वर और 50 ब्रॉन्ज के साथ दूसरे स्थान पर है. उज्बेकिस्तान के खाते में 38 गोल्ड, 41 सिल्वर और इतने ही ब्रॉन्ज मेडल हैं. यह देश तीसरे पायदान पर मौजूद है.
India ने पैरा एथलेटिक्स में सर्वाधिक मेडल हासिल किए हैं. ट्रैक एंड फील्ड में भारतीय एथलीट्स ने कुल 52 मेडल (18 गोल्ड, सिल्वर रजत और 18 ब्रॉन्ज) जीते हैं.
पैरा तीरंदाजी में India की 19 वर्षीय शीतल देवी ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने तोमन कुमार के साथ मिलकर मिक्स्ड टीम इवेंट का गोल्ड जीता. इसके बाद उन्होंने व्यक्तिगत स्पर्धा में भी गोल्ड अपने नाम किया. इस तरह शीतल देवी ने एक ही दिन में दो गोल्ड मेडल जीतकर India की पदक संख्या बढ़ाने में अहम योगदान दिया.
पैरा एथलेटिक्स के अलावा India को पैरा तैराकी (10 मेडल), पैरा बैडमिंटन (8 मेडल) और पैरा तीरंदाजी (4 मेडल) में भी पदक मिले हैं.
पदक तालिका में India के ठीक पीछे साउथ कोरिया पांचवें स्थान पर है, जिसने 21 गोल्ड, 23 सिल्वर और 26 ब्रॉन्ज सहित कुल 70 पदक जीते हैं. India के गोल्ड मेडल की संख्या साउथ कोरिया के बराबर है, लेकिन सिल्वर की अधिक संख्या के कारण India चौथे स्थान पर है.
भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन प्रतियोगिता में देश की मजबूत चुनौती को दर्शाता है. खासकर पैरा एथलेटिक्स में लगातार मिल रहे मेडल ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में देश की स्थिति मजबूत की है. आने वाली स्पर्धाओं में भारतीय खिलाड़ियों के पास पदक तालिका में अपनी स्थिति और बेहतर करने का मौका होगा.
–
आरएसजी
Skip to content