
New Delhi, 4 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi Thursday को शाम 4:30 बजे New Delhi स्थित इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ‘एशियन पैरा गेम्स 2026’ में हिस्सा लेने वाले भारतीय दल के साथ मुलाकात करेंगे. इस मौके पर पीएम उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे.
इस कार्यक्रम में एथलीट, कोच, भारतीय पैरालंपिक समिति और भारतीय ओलंपिक संघ के अधिकारी, राष्ट्रीय खेल संघों के प्रतिनिधि एवं युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के अधिकारी शामिल होंगे.
India ने इस वर्ष जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन पैरा गेम्स में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था. कुल 97 भारतीय पैरा-एथलीट्स ने 114 मेडल जीते, जिसमें 30 गोल्ड, 35 सिल्वर और 49 ब्रॉन्ज मेडल शामिल रहे. यह 2023 में हांगझोऊ में जीते गए 111 मेडल (29 गोल्ड, 21 सिल्वर और 51 ब्रॉन्ज) के पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से बेहतर है.
इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद पीएम मोदी ने भारतीय पैरा एथलीट्स की सराहना करते कहा था, “एशियन पैरा गेम्स 2026 में हमारे पैरा-एथलीट्स ने क्या शानदार कामयाबी हासिल की है. रिकॉर्ड 114 मेडल के साथ, यह गेम्स में India का अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है. यह पूरे देश के लिए बहुत गर्व और खुशी का मौका है. मैं हमारे दल के हर सदस्य को उनके जबरदस्त इरादे के लिए बधाई देता हूं. हर एथलीट ने इस ऐतिहासिक कामयाबी में अपना योगदान दिया है और अपनी कामयाबियों से अनगिनत भारतीयों को प्रेरित किया है.”
पैरा एशियन गेम्स 2026 में ऐतिहासिक प्रदर्शन के साथ India मेडल टैली में चौथे पायदान पर रहा था. India ने पैरा एथलेटिक्स में सर्वाधिक 65 मेडल हासिल किए थे. इनमें 22 गोल्ड, 19 सिल्वर और 24 ब्रॉन्ज मेडल रहे. वहीं, पैरा आर्चरी और पैरा बैडमिंटन में देश को 3-3 गोल्ड हाथ लगे. इनके अलावा, शूटिंग में India के नाम 2 गोल्ड समेत कुल 5 मेडल रहे.
इन खेलों में चीन कुल 435 मेडल के साथ शीर्ष पर रहा, जबकि जापान ने 186 मेडल के साथ दूसरा पायदान हासिल किया. तीसरे पायदान पर उज्बेकिस्तान (145) और पांचवें स्थान पर साउथ कोरिया (100) रहा.
–
आरएसजी
Skip to content