एशियन पैरा गेम्स में जम्मू-कश्मीर की बेटी शीतल देवी ने जीते दो स्वर्ण पदक, एलजी मनोज सिन्हा ने दी बधाई

जम्मू, 22 अक्टूबर . जम्मू-कश्मीर की बेटी और India की स्टार पैरा तीरंदाज शीतल देवी ने एक बार फिर देश का नाम रोशन कर दिया है. एशियन पैरा गेम्स 2026 में शीतल देवी ने दो स्वर्ण पदक जीतकर असाधारण उपलब्धि हासिल की है. इस शानदार प्रदर्शन के बाद पूरे देश से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं. जम्मू-कश्मीर के उपGovernor (एलजी) मनोज सिन्हा ने भी शीतल देवी को बधाई दी.

मनोज सिन्हा ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “एशियन पैरा गेम्स 2026 में दो स्वर्ण पदक जीतने की असाधारण उपलब्धि के लिए जम्मू-कश्मीर की बेटी शीतल देवी को हार्दिक बधाई. अपने व्यक्तिगत खिताब का बचाव करना और मिक्स्ड टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीतना, आपके साहस और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है. शीतल, आपने जम्मू-कश्मीर और पूरे देश को गौरवान्वित किया है!”

शीतल देवी ने पहले महिलाओं के व्यक्तिगत कंपाउंड इवेंट में अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया और फिर मिक्स्ड टीम इवेंट में भी स्वर्ण पदक जीता.

इससे पहले Prime Minister Narendra Modi ने भी शीतल देवी और उनके जोड़ीदार टोमन कुमार को बधाई दी थी. पीएम मोदी ने लिखा, “एशियन पैरा गेम्स 2026 में पैरा कंपाउंड मिक्स्ड टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने पर शीतल देवी और टोमन कुमार को बधाई! उनकी शानदार जीत कौशल, संयम और टीम वर्क का बेहतरीन प्रदर्शन थी. उनकी इस सफलता से India बेहद खुश है.”

Lok Sabha अध्यक्ष ओम बिरला ने इस जोड़ी को ‘गोल्डन जोड़ी’ बताते हुए लिखा, “गोल्डन जोड़ी, शानदार जीत! एशियन पैरा गेम्स 2026 में पैरा कंपाउंड मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने पर शीतल देवी और टोमन कुमार को बधाई. उनके सटीक निशाने, संयम और टीम वर्क ने India का मान बढ़ाया है. यह पूरे देश के लिए गर्व का पल है!”

Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने भी शीतल को बधाई दी. उन्होंने लिखा, “India के लिए प्रेरणादायक स्वर्ण. एशियन पैरा गेम्स 2026 में महिलाओं के व्यक्तिगत कंपाउंड इवेंट में अपना खिताब बरकरार रखने के लिए शीतल देवी को हार्दिक बधाई. उनका शानदार निरंतर प्रदर्शन और दृढ़ संकल्प, देश भर के उभरते खिलाड़ियों को लगातार प्रेरित कर रहा है.”

–

एससीएच