
New Delhi, 15 सितंबर . Pakistan हॉकी फेडरेशन (पीएचएफ) के प्रमुख मोहिउद्दीन अहमद वानी ने कहा है कि अगले महीने होने वाली हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए Pakistan का India दौरा Government की मंजूरी पर निर्भर है.
मेन्स एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक जालंधर और मोहाली में होनी है. इसमें भारत, चीन, जापान, मलेशिया और कोरिया के साथ ही Pakistan को भी हिस्सा लेना है. Pakistan के नहीं आने की स्थिति में ओमान या बांग्लादेश को मौका दिया जा सकता है. दोनों टीमों को फिलहाल रिजर्व टीम के रूप में रखा गया है.
Pakistan के दैनिक अंग्रेजी समाचार पत्र ‘डॉन’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वानी ने कहा, “Pakistan टीम का दौरा सरकारी मंजूरी पर निर्भर करेगा. Government हमसे जो भी करने को कहेगी, हम वही करेंगे.”
पंजाब के Chief Minister भगवंत मान ने Monday को कहा कि Pakistan अगले महीने टूर्नामेंट के लिए India आएगा. मल्टी-नेशनल टूर्नामेंट में कोई दिक्कत नहीं है. India और Pakistan के बीच द्विपक्षीय सीरीज नहीं हो सकती.
उन्होंने केंद्र Government की नीति का जिक्र करते हुए बताया कि India और Pakistan मल्टीनेशनल इवेंट्स में हिस्सा ले सकते हैं.
5 मई को जारी एक ऑफिस मेमोरेंडम में, खेल मंत्रालय ने कहा कि Pakistanी खिलाड़ी और टीमें India द्वारा आयोजित बहुराष्ट्रीय इवेंट्स में हिस्सा ले सकेंगी, साथ ही एथलीट्स, अधिकारी और इंटरनेशनल फेडरेशन के प्रतिनिधियों के लिए ज्यादा सपोर्टिव वीजा सिस्टम का भी संकेत दिया.
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का लीग स्टेज 27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक जालंधर में खेला जाएगा, जबकि सेमीफाइनल 4 नवंबर को और फाइनल 5 नवंबर को खेला जाएगा. भारत-Pakistan का मैच 1 नवंबर को पंजाब डे पर जालंधर में प्रस्तावित है.
पंजाब के Chief Minister भगवंत मान ने कहा, “1 नवंबर को जालंधर में होने वाला भारत-Pakistan का मैच टूर्नामेंट का सबसे बड़ा आकर्षण होगा. यह मैच पंजाब डे के साथ होगा, जिससे यह मौका पंजाब के लोगों के लिए और भी खास हो जाएगा. हॉकी के मैदान पर इंडिया और Pakistan के बीच भले ही मुकाबला हो, लेकिन खेल की अपनी भाषा होती है.”
पिछले साल India में आयोजित जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप और सीनियर पुरुष हॉकी एशिया कप में Pakistan ने हिस्सा नहीं लिया था.
–
पीएके
Skip to content