एशियन गेम्स : 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल इवेंट में सातवें स्थान पर रहे अनीश, 15 मेडल के साथ भारत का शूटिंग अभियान समाप्त

नागोया, 1 अक्टूबर . ‘एशियन गेम्स- 2026’ में भारतीय शूटर अनीश भनवाला Thursday को आइची प्रीफेक्चरल जनरल शूटिंग गैलरी में पुरुषों के 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल व्यक्तिगत फाइनल में सातवें स्थान पर रहे. इसके साथ ही India का शूटिंग अभियान 15 मेडल के साथ समाप्त हो गया.

अनीश का स्कोर अन्य शूटर्स के साथ 11 पर टाई हुआ, लेकिन क्वालिफिकेशन में कम रैंकिंग के कारण ‘काउंटबैक’ नियम से वे बाहर हो गए और सातवें स्थान पर रहे.

एशियन गेम्स में भारतीय शूटर्स ने तीन गोल्ड, आठ सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल के साथ अपना अभियान खत्म किया.

अनीश ने क्वालिफिकेशन राउंड में 576-17x के स्कोर के साथ 9वां स्थान हासिल करने के बावजूद पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल फाइनल के लिए क्वालिफाई किया. टॉप आठ में साउथ कोरिया के तीन शूटर्स शामिल थे, लेकिन फाइनल में प्रति एनओसी (नेशनल ओलंपिक कमेटी) केवल दो शूटर्स को ही अनुमति होती है, जिससे अनीश के लिए आठवां और अंतिम क्वालिफाइंग स्थान हासिल करने का रास्ता साफ हो गया.

आइची-नागोया में भारतीय पिस्टल शूटर्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और वे कुल 15 में से केवल दो मेडल ही जीत पाए. उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में सिल्वर मेडल और मिक्स्ड टीम 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में गोल्ड मेडल जीता.

India की पुरुष क्वाड्रेंट सेपकटकरा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है. टीम ने म्यांमार के खिलाफ जोरदार वापसी करते हुए 2-1 से जीत हासिल की. इस जीत के साथ India ने ग्रुप चरण का सफर बिना कोई मैच हारे पूरा किया और मेडल पक्का कर लिया है.

पहला गेम 15-10 से हारने के बाद India ने वापसी करते हुए अगले दो गेम 15-13 और 15-7 से जीते और ग्रुप ए में शीर्ष स्थान हासिल किया. इससे पहले, उन्होंने लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक और वियतनाम के खिलाफ जीत दर्ज की थी.

कैनो स्लैलम में India की शिखा चौहान महिलाओं के कयाक सिंगल फाइनल में सातवें स्थान पर रहीं. उन्होंने आठ फाइनलिस्टों के बीच सातवां स्थान हासिल करने के लिए 193.31 का समय लिया.

–

एसएम/एबीएम