एशियन गेम्स 2026: सहदेव यादव ने बताया, सुलझ गई हैं खिलाड़ियों के यात्रा और रहने की जगह को लेकर आ रही दिक्कतें

नागोया, 21 सितंबर . India के शेफ डी मिशन सहदेव यादव ने कहा कि जापान पहुंचने के बाद खिलाड़ियों के दल को रहने और आने-जाने में जो दिक्कतें आ रही थीं, उन्हें सुलझा लिया गया है. एशियन गेम्स 2026 की भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार शुरुआत की है और देश की झोली में अब तक 6 मेडल आ चुके हैं.

भारतीय दल को शुरुआत में रहने और आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा था, लेकिन यादव ने कहा कि जैसे-जैसे प्रतियोगिता आगे बढ़ रही है, खिलाड़ियों के लिए जरूरी सुविधाओं का इंतजाम कर लिया गया है. सहदेव यादव ने ‘ ’ से ​​कहा, “हमें कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ा, लेकिन हमने सब कुछ ठीक कर लिया है. हमने अपने स्तर पर कमरे बुक किए हैं और आने-जाने के लिए गाड़ी का इंतजाम भी कर रहे हैं. अब सब कुछ ठीक है. शुरुआत में कुछ दिक्कतें थीं. एथलेटिक्स टीम आज पहुंची है, तो देखते हैं आगे क्या होता है. अगर कोई दिक्कत हुई, तो हम आपको बता देंगे. अभी के लिए हमने सब कुछ ठीक कर लिया है.”

एशियन गेम्स के तीसरे दिन India को तीसरा मेडल पुरुष शूटिंग टीम ने दिलाया. 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में भारतीय शूटर्स ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया. इसके बाद सुचिका तारियाल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में देश को मेडल दिलाने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं. सेमीफाइनल मैच हारने के बावजूद उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया.

वहीं, 10 मीटर एयर राइफल की व्यक्तिगत स्पर्धा में हिमांश ढिल्लों ने सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया, जबकि रुदाक्ष पाटिल ने ब्रॉन्ज मेडल जीता. India के छह में से 5 मेडल अब तक शूटिंग से आए हैं. Sunday को महिला टीम ने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता था. वहीं, इलावेनिल वलारिवन व्यक्तिगत स्पर्धा में सिल्वर मेडल अपने नाम करने में सफल रही थीं.

भारतीय दल के और सदस्य जापान पहुंच रहे हैं, ऐसे में सहदेव ने कहा कि स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जाएगी, खासकर तब जब एथलेटिक्स टीम Monday को खेलों में शामिल होगी. शुरुआत में ही कई मेडल मिलने से अलग-अलग खेलों में India से उम्मीदें बढ़ गई हैं, लेकिन सहदेव का मानना ​​है कि देश का अभियान तो अभी शुरू ही हुआ है. उन्होंने वेटलिफ्टिंग का जिक्र किया, जिसमें India पोडियम फिनिश (मेडल जीतने) की दौड़ में होगा. उन्होंने कहा, “शुरुआत अच्छी है, और यह तो बस शुरुआत है. खेल अभी बाकी है, और मेडलों की लाइन लग जाएगी. हमें वेटलिफ्टिंग में भी मेडल मिलेगा; मेडल के लिए मुकाबला है.”

एसएम/पीएम