एशियन गेम्स 2026: रजत पदक विजेता विदरसा को केरल के सीएम सतीशन ने दी बधाई, शूटर ने कहा- खुशी जताने के लिए शब्द नहीं

नागोया, 20 सितंबर . एशियन गेम्स 2026 में 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में भारतीय महिला टीम ने रजत पदक जीता है. रजत पदक जीतने वाली टीम की सदस्य विदरसा के. विनोद केरल से संबंध रखती हैं. विदरसा की उपलब्धि पर केरल के Chief Minister वी.डी. सतीशन ने उन्हें बधाई है.

वी.डी. सतीशन ने social media पर एक वीडियो साझा किया है. इसमें वह वीडियो कॉल पर विदरसा को रजत पदक जीतने पर शुभकामना देते हुए दिख रहे हैं. सीएम ने विदरसा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

विदरसा ने सीएम सतीशन का आभार जताया.

रजत पदक जीतने के बाद विदरसा ने से कहा, “मैं बहुत खुश हूं कि मुझे ये पदक मिला है, टीम इंडिया को ये पदक मिला है. मुझे गर्व की अनुभूति हो रही है और अपनी खुशी को बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं.”

उन्होंने कहा, “व्यक्तिगत स्पर्धा में पदक नहीं जीत के पाने के बाद थोड़ा दबाव था, लेकिन उसके बाद मैंने अपनी बेसिक और तैयारियों पर ध्यान लगाया. हमें उसी रिदम के मुताबिक खेलना था. इसका परिणाम अच्छा रहा.”

विदरसा ने कहा, “मैं इस पदक को अपने कोच मनोज कुमार को समर्पित करना चाहूंगी. उनके बिना यह संभव नहीं हो पाता. इसके बाद ये पदक मैं अपने परिवार, पति, भाई, और अपने फिजियो अनुज कुमार को समर्पित करना चाहूंगी. इसके अलावा, मुझसे जुड़े सभी लोगों को ये पदक समर्पित है.”

उन्होंने कहा, “मैं अब थोड़ा आराम करूंगी और अगले मैच की तैयारी करूंगी.”

विदरसा के पति मनू ने से कहा, “इस पदक की तैयारी काफी समय से चल रही है. विदरसा ने इस पदक के लिए कड़ी मेहनत की है, त्याग किया है और अपना समय लगाया है. पोडियम पर उन्हें देखकर बहुत अच्छा लगा.”

उन्होंने कहा, “व्यक्तिगत स्पर्धा में वो पदक नहीं जीत पाईं, लेकिन कोई बात नहीं है. टीम में स्पर्धा में पदक हासिल करने पर भी उतनी ही खुशी है. मैं इस पदक को सबसे पहले देश को समर्पित करना चाहूंगा. इसके बाद कोच मनोज कुमार को ये पदक समर्पित है. उन्होंने हमारी बहुत मदद की है. उन्हीं की वजह से हम यहां तक पहुंचे हैं.”

विदरसा 26 सितंबर को महिलाओं के 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन इवेंट के लिए कॉम्पिटिशन में वापसी करेंगी. इस इवेंट की वह स्पेशलिस्ट मानी जाती हैं.

रजत पदक जीतने वाली टीम की सदस्य सोनम उत्तम मस्कर ने से कहा, पदक जीतने पर बहुत अच्छा लग रहा है. काफी गर्व महसूस हो रहा है. मैं इस पदक को अपने माता-पिता को समर्पित करना चाहती हूं. उनके बिना मैं यहां तक नहीं पहुंच पाती.

रेलवे में कार्यरत सोनम ने कहा कि उन्हें Government, साई, और एनआरआई का काफी सहयोग मिला है. मेरे स्पांसर्स ने भी मेरा सहयोग किया है.

रजत पदक जीतने वाली टीम की तीसरी सदस्य एलावेनिल वलारिवन हैं. वलारिवन ने व्यक्तिगत 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में भी रजत पदक जीता है.

पीएके