
नागोया, 21 सितंबर . एशियन गेम्स 2026 का आगाज भारतीय मेंस कबड्डी टीम ने धमाकेदार जीत के साथ किया है. सुनील कुमार की कप्तानी में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन को मेजबान जापान को एकतरफा अंदाज में 49-23 से हराया.
भारतीय टीम का पूरे मैच में दबदबा देखने को मिला. टीम के रेडर्स शानदार लय में दिखाई दिए, तो डिफेंडर्स ने भी जापान को वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया. India ने शुरुआत से ही दमदार खेल दिखाया. भारतीय रेडर्स के सामने जापान का डिफेंस बेहद कमजोर नजर आया. भारतीय रेडर्स जापान के डिफेंस को भेदते हुए लगातार प्वाइंट्स हासिल करते रहे.
पहले हाफ में भारतीय रेडर्स पूरे तरह से हावी रहे. शुरुआत से ही रेडर्स ने जापान के डिफेंस पर लगातार दबाव बनाया, जिसका फायदा टीम इंडिया को मिला. आशू मलिक ने एक साथ जापान के तीन खिलाड़ियों को आउट करते हुए सुपर रेड लगाई. आशू रेड में India के लिए लगातार प्वाइंट्स निकालते रहे. वहीं, भारतीय डिफेंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जापान को पहले हाफ में ही दो बार ऑलआउट किया. India ने पहले हाफ का अंत 31-9 की बड़ी बढ़त के साथ किया.
हालांकि, दूसरे हाफ में जापान ने वापसी की और तेजी से प्वाइंट्स हासिल करने शुरू किए. India ने दूसरे हाफ में पवन सहरावत और अर्जुन देशवाल और असलम इनामदार की तिकड़ी को उतारा. अर्जुन ने आते के साथ ही प्वाइंट हासिल किया. इसके बाद भारतीय टीम एक बार फिर जापानी टीम को ऑलआउट करने में सफल रही.
अंत में जापान के डिफेंस ने अच्छा खेल दिखाते हुए India के रेडर्स की कई रेडों को नाकाम किया लेकिन तब तक भारतीय टीम बहुत बड़ी बढ़त हासिल कर चुकी थी. आशू मलिक और राहुल भारतीय टीम के लिए इस मुकाबले में जीत के नायक रहे. अगले मैच में टीम इंडिया की भिड़ंत अब Tuesday को साउथ कोरिया से होगी. भारतीय टीम अपनी इसी फॉर्म को साउथ कोरिया के खिलाफ भी जारी रखने के इरादे से उतरेगी.
–
एसएम/पीएम
Skip to content