
निशिन, 18 सितंबर . जापान में आयोजित एशियन गेम्स से कई टीमों द्वारा व्यवस्था में कमी की खबरें social media के माध्यम से आई हैं. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने कहा कि हमें जापान में रहने की कोई दिक्कत नहीं हुई. India ने Friday को जापान को हराकर एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है.
जापान के खिलाफ मैच में जीत के बाद ऋचा घोष ने से बात करते हुए कहा, “हमें अभी तक किसी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा. यह एक नया अनुभव है क्योंकि आप दूसरे खिलाड़ियों से भी मिल सकते हैं. मैच भी होते हैं. हमें एशियन गेम्स पसंद हैं क्योंकि सभी मैच एक साथ होते हैं. इसलिए हम दूसरे खेलों के प्रतिभागियों से मिल सकते हैं और उनके अनुभव साझा कर सकते हैं. इसलिए मुझे लगता है कि यह एक अच्छी बात है.”
विकेटकीपर-बल्लेबाज ने जापान में टीम के लिए चीयर कर रहे भारतीय फैंस का भी शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा, “वे हमें सपोर्ट करने के लिए हर जगह आते हैं. इसलिए मैं उन्हें सलाम करती हूं. उनका सपोर्ट करना और यहां आकर चीयर करना, सच में बहुत अच्छा लगता है.”
पहली बार जापान जाने का अपना अनुभव शेयर करते हुए उन्होंने कहा, “सच में बहुत अच्छा लग रहा है. मौसम का भी मजा ले रही हूं. कुछ दिन पहले बारिश हो रही थी. मुझे खुशी है कि मैच के दौरान बारिश नहीं हुई. मैं इस दौरे का आनंद लूंगी और जापान में घूमूंगी.”
भारतीय टीम सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी. इस अहम मैच के लिए टीम की तैयारी के बारे में ऋचा ने कहा, “हम पहले एशिया कप में भी खेले हैं, इसलिए हमारे लिए ये सामान्य है. हम अपनी ताकत जानते हैं. हम उसी पर भरोसा करेंगे. हम यह नहीं सोच रहे हैं कि अगला मैच किससे होगा. हम बस खुद को इस बात के लिए तैयार कर रहे हैं कि मैच के दिन हम सबसे अच्छा क्या कर सकते हैं.”
–
पीएके
Skip to content