
नागोया, 25 सितंबर . एशियन गेम्स 2026 में भारतीय निशानेबाजों का दमदार प्रदर्शन जारी है. Friday को India को शूटिंग में गोल्ड और सिल्वर मेडल मिले हैं. कमलजीत और सुरुचि इंदर सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में देश को गोल्ड दिलाया है, जबकि ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल और नीरज कुमार ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता है.
भारतीय शूटरों को उनकी सफलता पर President द्रौपदी मुर्मु और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने बधाई दी है.
President द्रौपदी मुर्मु ने कमलजीत और सुरुचि इंदर सिंह को बधाई देते हुए अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, “कमलजीत और सुरुचि इंदर सिंह के लिए गोल्डन फिनिश. इस जोड़ी ने एशियन गेम्स 2026 में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में India के लिए गोल्ड मेडल जीता. सटीकता और पार्टनरशिप का शानदार प्रदर्शन. इस शानदार कामयाबी के लिए आप दोनों को दिल से बधाई.”
President ने रजत पदक जीतने वाले निशानेबाजों ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल और नीरज कुमार को भी बधाई दी.
उन्होंने एक्स पर लिखा, “एशियन गेम्स 2026 में शूटिंग में India के लिए गर्व का पल. ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल और नीरज कुमार को पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर बहुत-बहुत बधाई. आपके शानदार प्रदर्शन और बेहतरीन टीमवर्क ने India को शूटिंग रेंज पर एक और मेडल दिलाया है. आप सभी को लगातार सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं.”
खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने स्वर्ण पदक विजेता कमलजीत और सुरुचि इंदर सिंह को बधाई दी.
उन्होंने एक्स पर लिखा, “India के लिए गोल्ड. कमलजीत और सुरुचि इंदर सिंह को एशियन गेम्स 2026 में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने पर बहुत-बहुत बधाई.”
सिल्वर विजेताओं के लिए खेल मंत्री ने एक्स पर लिखा, “ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल और एशियाई खेलों में पदार्पण करने वाले नीरज कुमार को पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर हार्दिक बधाई.”
सुरुचि इंदर सिंह और कमलजीत ने एशियन गेम्स में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में रिकॉर्ड-तोड़ प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता. दोनों ने मिलकर फाइनल में 484.6 का एशियन रिकॉर्ड स्कोर बनाया.
ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, नीरज कुमार और रुद्रांक्ष पाटिल की भारतीय शूटिंग टीम ने Friday को ऐची प्रीफ. जनरल शूटिंग गैलरी में शानदार प्रदर्शन के बाद पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम फाइनल में सिल्वर मेडल जीता.
–
पीएके
Skip to content