एशियन गेम्स में देश के लिए पदक जीतकर गर्व महसूस हो रहा: विथ्या रामराज और विशाल टी. के.

चेन्नई, 2 अक्टूबर . एशियन गेम्स 2026 में पदक जीतने वाले तमिलनाडु के एथलीटों को राज्य के खेल विकास मंत्री आधव अर्जुन ने जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में सम्मानित किया. राज्य Government द्वारा मिले सहयोग और सम्मान से एथलीट खुश नजर आए. एथलीटों ने अपनी सफलता पर प्रसन्नता जाहिर की और इसे गर्व का पल बताया.

विथ्या रामराज ने से कहा, “मैं बहुत खुश हूं. पिछली बार भी मैंने तीन पदक जीते थे, लेकिन इस बार कुछ खास था. इस बार हमने स्वर्ण पदक जीता है. हमें इस पर बहुत गर्व है. मेरी वजह से राष्ट्रगान बजा. यह मेरे लिए गर्व का विषय था. मैं राज्य Government, राज्य एसोसिएशन और अपने कोच को इसके लिए धन्यवाद देना चाहती हूं. इन सभी के सहयोग से ही हम सफलता हासिल कर सके हैं.”

विथ्या रामराज सबसे सफल एथलीट रही हैं. विथ्या ने महिलाओं की 4×400 मीटर रिले में स्वर्ण, मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले में रजत और महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक जीता.

विथ्या रामराज ने अपने करिश्माई प्रदर्शन से पूरे देश को रोमांचित किया था. एशियन गेम्स में उन्होंने पीटी उषा का रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया रिकॉर्ड अपने नाम किया था. तमिलनाडु के Chief Minister सी. जोसेफ विजय ने स्वर्ण पदक जीतने वाली रामराज के लिए 75 लाख रुपये की इनामी राशि की घोषणा की थी.

विशाल टी. के. ने से कहा, “India के लिए पदक जीतना मेरा सपना था. मैं इसी वजह से खेल में आया था. ऐसा कर पाने के बाद मुझे गर्व महसूस हो रहा है. मैं उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिन्होंने मेरा सहयोग किया. मैं अपना पदक देश, समर्थकों, अपने कोच और परिवार को समर्पित करना चाहता हूं.”

उन्होंने कहा, “मैं उन सभी एथलीटों के लिए खुश हूं जिन्होंने पदक जीता है. अभी भी खेल चल रहे हैं और पदक आ रहे हैं. मुझे उम्मीद है कि जिन एथलीटों ने पदक नहीं जीता, वे भी प्रेरित होंगे और अगली बार पदक जीतेंगे.”

विशाल टी. के. ने 2026 एशियन गेम्स में India के लिए मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले में सिल्वर मेडल और पुरुषों की 4×400 मीटर रिले में ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं.

–

पीएके