एशियन गेम्स: भारतीय टीम ने जापान को 8 विकेट से रौंदा, सेमीफाइनल में बांग्लादेश से होगा मुकाबला

निशिन, 18 सितंबर . भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने Friday को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जापान को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है. भारतीय टीम ने उम्मीद के मुताबिक जापान पर एकतरफा जीत हासिल की.

कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था. टीम के गेंदबाजों ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के फैसले को सही साबित किया और जापान को 19.5 ओवर में मात्र 57 रन पर समेट दिया.

जापान की तरफ से सलामी बल्लेबाजों हारुना इवासाकी और अयाका काटो स्टेफॉर्ड को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने खड़ी नहीं हो सकी. इवासाकी ने 22 गेंदों पर 10 और अयाका ने 47 गेंदों पर 25 रन बनाए. इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दो अंकों में प्रवेश नहीं कर सकीं.

India की तरफ से श्री चरणी ने एक बार फिर बेहतरीन गेंदबाजी की और 4 ओवर में मात्र 10 रन देकर 4 विकेट हासिल किया. शेफाली वर्मा ने 2 विकेट लिए. श्रेयांका पाटिल और दीप्ति शर्मा को 1-1 विकेट मिला.

58 रन का स्कोर भारतीय टीम ने मात्र 5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 59 रन बनाकर हासिल कर लिया. ओपनर शेफाली वर्मा मात्र 15 गेंदों पर 2 छक्के और 6 चौकों की मदद से 40 रन बनाकर रहीं. उनके साथ ऋचा घोष 6 गेंदों पर 12 रन बनाकर नाबाद रहीं. जी कामालिनी शून्य और भारती फूलमाली 6 रन बनाकर आउट हुईं.

India ने 5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 59 रन बनाकर मैच 8 विकेट से जीता.

इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. सेमीफाइनल में 20 सितंबर को India का मुकाबला बांग्लादेश को होगा. बांग्लादेश ने चीन के खिलाफ बारिश की वजह से मैच रद्द होने और आईसीसी में चीन से बेहतर रैंक होने के आधार पर सेमीफाइनल में जगह बनाई है.

India और बांग्लादेश की टीम हाल ही में एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में Dubai में आमने-सामने थीं. भारतीय टीम ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी और फाइनल में श्रीलंका को हराकर खिताब जीता था.

पीएके