एशियन गेम्स: पीएम मोदी, सीएम योगी और खेल मंत्री मांडविया ने मीराबाई चानू को सिल्वर जीतने पर दी बधाई

नागोया, 23 सितंबर . एशियन गेम्स 2026 में India की स्टार महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने अपना पहला सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. मीराबाई ने 28 साल का सूखा खत्म करते हुए देश को वेटलिफ्टिंग में 1998 के बाद पहला एशियन गेम्स मेडल दिलाया है. 49 किलोग्राम वर्ग में मीराबाई ने कुल 198 किलोग्राम का भार उठाते हुए एशियन गेम्स में अपना पहला मेडल जीता.

मीराबाई चानू को उनकी शानदार उपलब्धि पर Prime Minister Narendra Modi, उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बधाई दी है.

पीएमओ के आधिकारिक एक्स हैंडल पर पीएम मोदी के हवाले से लिखा, “मीराबाई चानू के लिए एक खास सिल्वर. महिलाओं के 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग इवेंट में मेडल जीतने पर उन्हें बधाई. उनका पक्का इरादा और लगातार कोशिशें देश को प्रेरणा देती रहेंगी. India को उन पर गर्व है. उनके आगे के कामों के लिए शुभकामनाएं.”

पीएमओ ने विमेंस स्कीट टीम इवेंट में कांस्य पदक जीतने वाली परिनाज धालीवाल, माहेश्वरी चौहान और राइजा ढिल्लों को भी शुभकामना दी है.

उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, “एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर मीराबाई चानू को बहुत-बहुत बधाई. आपके शानदार प्रदर्शन ने एक बार फिर लगन और मेहनत की ताकत दिखाई है. देश को आपकी कामयाबी पर गर्व है. आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं. जय हिंद.”

देश के खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने एक्स पर लिखा, “मीराबाई चानू के लिए ऐतिहासिक सिल्वर. एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर बधाई. यह उनका पहला एशियन गेम्स मेडल है और 28 साल बाद India को गेम्स में एक और मेडल मिला है. पूरे देश को आप पर गर्व है.”

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स में अपने मेडल का सूखा भी खत्म कर दिया है. साल 2014 में वह 9वें स्थान पर रही थीं. वहीं, जकार्ता में हुए एशियन गेम्स में मीराबाई चोट के चलते हिस्सा नहीं ले सकी थीं. हांगझोऊ में हुए एशियन गेम्स में मीराबाई ने 49 किलोग्राम वर्ग में हिस्सा लिया था, लेकिन वह चौथे स्थान पर रही थीं और मेडल लाने से चूक गई थीं. मीराबाई इससे पहले ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स और वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी मेडल जीत चुकी हैं. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मीराबाई चानू ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता था.

पीएके