
निशिन, 29 सितंबर . एशियन गेम्स 2026 के सभी चार क्वार्टर फाइनल मुकाबले बारिश की वजह से धुल गए. इस वजह से भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश और Pakistan ने बेहतर रैंक के आधार पर सेमीफाइनल में जगह बना ली है.
एशियन गेम्स 2026 में Monday को निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में दो क्वार्टर फाइनल होने थे. पहला क्वार्टर फाइनल Pakistan और हांगकांग के बीच होना था और दूसरा क्वार्टर फाइनल India और अफगानिस्तान के बीच होना था. दोनों ही मैच बारिश की भेंट चढ़ गए और बिना टॉस के ही रद्द कर दिए गए. पहले क्वार्टर फाइनल से Pakistan और दूसरे क्वार्टर फाइनल से India ने सेमीफाइनल में जगह बनाई.
Tuesday को इवेंट के तीसरे और चौथे क्वार्टर फाइनल कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में ही खेले जाने थे. तीसरा क्वार्टर फाइनल श्रीलंका और नेपाल के बीच होना था, जबकि चौथा क्वार्टर फाइनल बांग्लादेश और मलेशिया के बीच होना था. ये दोनों ही क्वार्टर फाइनल भी बारिश की वजह से बिना टॉस के रद्द कर दिए गए. तीसरे क्वार्टर फाइनल से श्रीलंका और चौथे क्वार्टर फाइनल से बांग्लादेश को सेमीफाइनल में भेजा गया है.
क्वार्टर फाइनल फेज की समाप्ति के बाद सेमीफाइनल की तस्वीर स्पष्ट हो गई है.
पहला सेमीफाइनल Thursday (1 अक्टूबर) को बांग्लादेश और Pakistan के बीच खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे से खेला जाएगा. इसी दिन दूसरा सेमीफाइनल श्रीलंका और India के बीच सुबह 10:30 बजे से खेला जाएगा.
दोनों मैच निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में होने हैं. क्वार्टर फाइनल फेज के पूरी तरह बारिश से धुल जाने के बाद सेमीफाइनल को लेकर टीमों, आयोजकों और क्रिकेट फैंस के मन में चिंता बनी हुई है. क्वार्टर फाइनल की तरह अगर सेमीफाइनल भी बारिश की वजह से धुला तो बेहद चिंताजनक होगा.
बता दें कि फाइनल और तीसरे स्थान के लिए भी मैच निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में ही खेले जाने हैं.
–
पीएके
Skip to content