
नागोया, 22 सितंबर . एशियन गेम्स 2026 के टीम इवेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम का सफर बगैर कोई मेडल जीते समाप्त हुआ. Tuesday को भारतीय टीम नॉर्थ कोरिया के हाथों 0-3 से हार गई.
श्रीजा अकुला, यशस्विनी घोरपड़े और दीया चितले को सीधे गेम में हार का सामना करना पड़ा, जिससे नॉर्थ कोरिया ने ‘क्लीन स्वीप’ करते हुए इस इवेंट में India का सफर समाप्त कर दिया. क्वार्टर फाइनल में हार का मतलब है कि एशियन गेम्स में महिला टीम के लिए India का पहला मेडल जीतने का इंतजार अभी भी जारी है.
श्रीजा क्वार्टर फाइनल में अपनी फॉर्म बरकरार नहीं रख सकीं और 7-11, 6-11, 5-11 से हारकर 0-3 से मुकाबला गंवा बैठीं.
India 0-1 से पिछड़कर मुश्किल स्थिति में था और यशस्विनी पर टीम की उम्मीदें बनाए रखने की जिम्मेदारी थी, लेकिन यशस्विनी को सोंग ग्योंग प्योंग के हाथों 4-11, 3-11, 6-11 से हार का सामना करना पड़ा, जिससे नॉर्थ कोरिया 2-0 से आगे हो गया.
अब India को मुकाबले में बनाए रखने और वापसी की कोशिश करने के लिए दीया चितले को सु योंग चा के खिलाफ तीसरा मैच जीतना बेहद जरूरी था, लेकिन भारतीय खिलाड़ी 9-11, 7-11 और 8-11 से हार गईं. इसी के साथ नॉर्थ कोरिया ने 3-0 से जीत सुनिश्चित करते हुए भारतीय महिला टीम का सफर समाप्त कर दिया.
इससे पहले, India Tuesday को ही थाईलैंड के खिलाफ कड़े मुकाबले में 3-2 से जीत दर्ज करके क्वार्टर फाइनल में पहुंचा था. भारतीय टीम ने 2-1 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए जीत हासिल की, जिसमें यशस्विनी घोरपड़े ने दो जीत के साथ India को मुकाबले में बनाए रखा.
इसके बाद श्रीजा ने ओलंपियन और एशियन गेम्स मेडलिस्ट सुथासिनी सावेत्ताबुत के विरुद्ध 3-1 (9-11, 11-6, 12-10, 11-8) से जीत दर्ज की थी.
India ने अब तक एशियन गेम्स में टेबल टेनिस में तीन मेडल जीते हैं, और ये सभी ब्रॉन्ज मेडल हैं. बड़ी कामयाबी जकार्ता 2018 में मिली, जब भारतीय पुरुष टीम ने एशियाई खेलों में देश का पहला टेबल टेनिस मेडल जीता. इसके बाद शरत कमल और मनिका बत्रा ने मिक्स्ड डबल्स में एक और ब्रॉन्ज मेडल जीता. हांगझोऊ 2023 में, सुतीर्था मुखर्जी और अयहिका मुखर्जी ने विमेंस डबल्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता, जो इस इवेंट में India का पहला एशियन गेम्स मेडल था.
–
आरएसजी
Skip to content