
रांची, 4 अक्टूबर . एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल Jharkhand की चार खिलाड़ियों ने Sunday को सीएम हेमंत सोरेन से Chief Minister आवासीय कार्यालय पर मुलाकात की.
सीएम हेमंत सोरेन ने टीम की कप्तान सलीमा टेटे, ओलंपियन निक्की प्रधान, ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी और मिठाई खिलाकर उनका उत्साह बढ़ाया. उन्होंने चारों खिलाड़ियों से एशियन गेम्स की तैयारियों, प्रतियोगिता के अनुभव और फाइनल मुकाबले सहित टीम के प्रदर्शन के बारे में जानकारी ली. उन्होंने खिलाड़ियों के अनुभव सुने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके प्रदर्शन की सराहना की.
Chief Minister हेमंत सोरेन ने कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम की स्वर्णिम सफलता में Jharkhand की चार खिलाड़ियों की महत्वपूर्ण भूमिका राज्य और देश के लिए गौरव की बात है. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के दम पर देश का नाम रोशन किया है.
उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों की सफलता Jharkhand के खेल इतिहास में एक और गौरवपूर्ण अध्याय जोड़ती है. उन्होंने कहा कि राज्य की बेटियों की यह उपलब्धि विशेष रूप से युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा देगी और उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी. उन्होंने चारों खिलाड़ियों से आगे भी इसी उत्साह और समर्पण के साथ देश के लिए बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया.
इस अवसर पर Chief Minister ने सलीमा टेटे, निक्की प्रधान, ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि राज्य Government Jharkhand में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खिलाड़ियों को आवश्यक अवसर एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है.
उन्होंने कहा कि Jharkhand की पहचान देश में हॉकी की प्रतिभाओं के लिए रही है और राज्य के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता साबित की है. उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में Jharkhand से और भी खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करेंगे.
Chief Minister की पत्नी कल्पना सोरेन ने भी चारों खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं. मुलाकात के दौरान हॉकी Jharkhand के डीजी विजय शंकर सिंह, इंटरनेशनल रेसलिंग कोच सह सीईओ Jharkhand रजनीश कुमार और महासचिव मनोज कुमार प्रसाद भी मौजूद रहे.
–
एसएनसी/डीकेपी
Skip to content