
चंडीगढ़, 29 सितंबर . लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में छात्रों के हंगामे और बाहरी लोगों की घुसपैठ के मामले ने अब पंजाब की सियासत में तूफान ला दिया है. शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आम आदमी पार्टी (आप) और Chief Minister भगवंत मान पर सीधा हमला बोला है.
सुखबीर बादल ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “यह हैरान करने वाली बात है कि एलपीयू के अंदर वॉकी-टॉकी और हथियार लिए हुए गुंडे पाए गए और बहादुर छात्रों ने ही उन्हें पकड़ा और गिरफ्तार करवाया. पकड़े गए लोग बाहरी हैं, जिससे यह साबित होता है कि यह एक बड़ी साजिश है. मैं पूछना चाहता हूं कि गिरफ्तारी के बाद Police ने First Information Report कहां दर्ज की है?”
सुखबीर बादल ने कहा कि यह ‘आप’ के लिए कोई नई बात नहीं है. उन्होंने मलेरकोटला की घटना का जिक्र करते हुए लिखा, “हमने मलेरकोटला में भी ऐसा ही पैटर्न देखा था, जहां ‘आप’ के नेता नरेश यादव पवित्र कुरान शरीफ के अपमान में शामिल थे और उन्हें जेल हुई थी.”
बादल ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल और उनके दिल्ली के नेता अब ऐसी घटनाओं के जरिए पंजाबियों का ध्यान भटकाने और उन्हें गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ‘आप’ Government ईडी की रेड में 10,000 करोड़ रुपए के घोटाले के हालिया खुलासों से ध्यान हटाना चाहती है.
बादल ने लिखा, “वे इस बात से ध्यान हटाना चाहते हैं कि उनका गुट चंडीगढ़ में सरकारी बंगलों पर अवैध रूप से कब्जा किए हुए है और पंजाब को प्रॉक्सी के जरिए चलाने की कोशिश कर रहा है.” शिअद अध्यक्ष ने Chief Minister भगवंत मान को भी आड़े हाथों लिया. उन्होंने उन्हें गुरुद्रोही बताते हुए कहा कि मान एक बार फिर पंजाब को निराश करने में सफल रहे हैं.
बादल ने पोस्ट में कहा, “सीएम भगवंत मान की मुख्य जिम्मेदारी शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करना था लेकिन उन्होंने अपनी जिम्मेदारी पूरी तरह से छोड़ दी है. छात्रों की सुरक्षा करने के बजाय वह Political फायदे के लिए सरकारी मशीनरी का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं.”
–
एससीएच/पीएम
Skip to content