एलन मस्क के आरोपों पर रिलायंस का जवाब, कहा- “सैटेलाइट कम्युनिकेशन में प्रतिस्पर्धा का स्वागत है, भारत के कानून सभी पर समान रूप से लागू”

Mumbai , 16 अक्टूबर . रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने Friday को कहा कि India में सैटेलाइट संचार क्षेत्र के लिए बनाए गए नियम घरेलू और विदेशी सभी कंपनियों पर समान रूप से लागू होते हैं. कंपनी की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय में आई है जब एलन मस्क ने स्टारलिंक को India में मंजूरी मिलने में आ रही नियामकीय बाधाओं को लेकर सवाल उठाए हैं.

एक बयान में रिलायंस ने कहा, “हम सैटेलाइट कम्युनिकेशन क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का स्वागत करते हैं, जिसमें स्टारलिंक भी शामिल है.”

कंपनी ने कहा, “जियो सहित हर कंपनी को India के लोगों की सेवा करनी है और देश के कानूनों तथा नीतियों का पालन करना है.”

रिलायंस ने अपने बयान में कहा, “हाल के दिनों में रिलायंस और भारतीय बाजार को लेकर की गई टिप्पणियों के मद्देनजर हम तथ्यों को स्पष्ट करना चाहते हैं. हर भारतीय कंपनी की तरह रिलायंस भी ऐसे India में विकसित हुआ है, जो निवेश और नवाचार का स्वागत करता है, चाहे वह देश में विकसित हो या विदेश से आए, बशर्ते उससे लोगों के जीवन में सुधार हो.”

कंपनी ने आगे कहा कि यह खुलापन कानून के शासन पर आधारित है. “India Government पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि वह भारतीय और विदेशी, सभी आवेदकों के लिए समान प्रक्रिया अपनाती है. जियो की अपनी सैटेलाइट सेवाएं भी अभी विभिन्न मंजूरियों का इंतजार कर रही हैं.”

रिलायंस ने कहा कि उसने कभी प्रतिस्पर्धा से डर महसूस नहीं किया है. उसने कहा, “हम इसे इस बात की सबसे बड़ी परीक्षा मानते हैं कि ग्राहकों की बेहतर सेवा कौन दे सकता है. जियो ने भी वर्ष 2016 में India के अत्यंत प्रतिस्पर्धी दूरसंचार बाजार में एक नए खिलाड़ी के रूप में प्रवेश किया था, जब उसके पास एक भी ग्राहक नहीं था.”

कंपनी ने आगे बताया कि केवल 10 वर्षों में जियो ने 53 करोड़ से अधिक ग्राहकों का विश्वास जीता है और भारतीयों को दुनिया के सबसे बेहतर डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर तथा सबसे किफायती डेटा सेवाओं में से एक उपलब्ध कराई हैं.

उल्लेखनीय है कि स्टारलिंक को India में सैटेलाइट संचार सेवाएं उपलब्ध कराने का लाइसेंस मिल चुका है, लेकिन वाणिज्यिक सेवाएं शुरू करने से पहले कंपनी को सुरक्षा संबंधी मंजूरियों और अन्य स्वीकृतियों की आवश्यकता है.

पिछले सप्ताह एलन मस्क ने स्टारलिंक के India में प्रवेश को लेकर अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी पर निशाना साधा था. उन्होंने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्हें व्यंग्यात्मक रूप से “प्रिय Prime Minister अंबानी” कहकर संबोधित किया और आरोप लगाया कि वे एकाधिकार बनाए रखना चाहते हैं तथा स्टारलिंक को प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति नहीं देना चाहते.

मस्क ने एक्स पर लिखा था, “प्रिय Prime Minister अंबानी, मुझे यह समझने में देर हुई कि India में वास्तविक फैसले लेने वाले आप हैं, इसके लिए मैं क्षमा चाहता हूं.”

उन्होंने आगे कहा, “स्वाभाविक रूप से आप India के लोगों पर अपना एकाधिकार बनाए रखना चाहेंगे, लेकिन क्या इसके बावजूद आप स्टारलिंक को प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति देंगे?”

हालांकि India Government पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि सैटेलाइट संचार क्षेत्र में सभी कंपनियों के आवेदनों की समीक्षा निष्पक्ष और गैर-भेदभावपूर्ण प्रक्रिया के तहत की जा रही है.

–

डीबीपी