
ऑकलैंड, 19 अक्टूबर . विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने Monday को न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में भारतीय प्रवासियों से मुलाकात की.
ये सभी प्रवासी भारतीय नॉर्थ ईस्ट से संबंध रखते थे. उन्होंने न्यूजीलैंड के बहुसांस्कृतिक ताने-बाने में भारतीय प्रवासियों के योगदान और दोनों देशों के बीच दोस्ती के रिश्तों को मजबूत करने में उनकी भूमिका को सराहा. इस मौके पर न्यूजीलैंड में India की उच्चायुक्त मुआनपुई सैयावी और अन्य अधिकारी मौजूद थे.
मार्गेरिटा ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “ऑकलैंड में पूर्वोत्तर India के प्रवासी भारतीयों के साथ बहुत ही आत्मीय और सुखद बातचीत हुई. इस जीवंत समुदाय से जुड़कर खुशी हुई, जिनकी सांस्कृतिक समृद्धि और योगदान न्यूजीलैंड के बहुसांस्कृतिक ताने-बाने को और समृद्ध बनाते हैं, तथा India और न्यूजीलैंड के बीच दोस्ती के गहरे रिश्तों को मजबूत करते हैं.”
उन्होंने आगे कहा, “इस बातचीत में समुदाय के लोगों ने Prime Minister Narendra Modi की 25 वर्षों की जनसेवा और दुनिया भर में बसे प्रवासी भारतीयों की चिंताओं और आकांक्षाओं को पूरा करने के प्रति उनकी निरंतर प्रतिबद्धता की भी सराहना की.”
इससे पहले Sunday को, राज्य मंत्री (एमओएस) मार्गेरिटा ने ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के मिनिस्टर ऑफ Police मार्क मिशेल से मुलाकात की. इस दौरान आपसी महत्व के मुद्दों और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा हुई.
मार्गेरिटा और मिशेल के बीच यह बातचीत ऑकलैंड में ‘इंडिया न्यूजीलैंड बिजनेस काउंसिल’ (आईएनजेडबीसी) द्वारा आयोजित एक बिजनेस कार्यक्रम के दौरान हुई.
मुलाकात के बाद, राज्य मंत्री मार्गेरिटा ने ‘एक्स’ पर लिखा: “ऑकलैंड की अपनी यात्रा के दौरान, ‘इंडिया न्यूजीलैंड बिजनेस काउंसिल’ द्वारा आयोजित एक बिजनेस कार्यक्रम में न्यूजीलैंड के मंत्री मार्क मिशेल से मिलकर खुशी हुई. आपसी महत्व के मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने और भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा करने का अवसर मिला.”
इस बिजनेस बातचीत के दौरान, मार्गेरिटा ने Prime Minister मोदी के ‘5एफ’ फॉर्मूले—’फार्म टू फाइबर’ (खेत से रेशा), ‘फाइबर टू फैक्ट्री’ (रेशे से कारखाना), ‘फैक्ट्री टू फैशन’ (कारखाने से फैशन), और ‘फैशन टू फॉरेन’ (फैशन से विदेश)—का जिक्र किया. यह India की टेक्सटाइल वैल्यू चेन को मजबूत करने और वैश्विक बाजार में अवसर बढ़ाने का एक विजन है.
ऑकलैंड में अपने प्रवास के दौरान, मार्गेरिटा ने मां दुर्गा का आशीर्वाद भी लिया और वहां रहने वाले बंगाली भारतीय समुदाय के लोगों से बातचीत की.
प्रशांत द्वीप देश समोआ की अपनी यात्रा पूरी करने के बाद, राज्य मंत्री मार्गेरिटा ऑकलैंड पहुंचे.
–
केआर/
Skip to content