एमएलसी चुनाव में भाजपा-सपा के बीच प्रतिष्ठा की जंग, रामगोपाल ने किया मतदान, नीरज सिंह बोले- सभी 11 सीटें जीतेंगे

Lucknow, 23 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 11 सीटों के लिए Friday को मतदान जारी है. आगामी विधानसभा चुनाव से पहले अहम Political मुकाबले के रूप में देखे जा रहे इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और Samajwadi Party (सपा) के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई मानी जा रही है.

इटावा में सपा के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद रामगोपाल यादव ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि Lucknow में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने मतदान के बाद सभी 11 सीटों पर जीत का दावा किया.

Lucknow में मतदान करने के बाद भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने सभी 11 सीटों पर पार्टी की जीत का भरोसा जताया. उन्होंने कहा, “हमें पूरा भरोसा है कि शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए हो रहे विधान परिषद चुनाव में हम सभी 11 सीटों पर जीत दर्ज करेंगे. हमने शिक्षा और शिक्षकों के हितों के लिए संघर्ष किया है और मेरा मानना है कि इसी के परिणामस्वरूप हमें जनता का विश्वास मिल रहा है.”

नीरज सिंह ने कहा, “अखिलेश यादव कई सालों से सत्ता से बाहर हैं. उनके नेतृत्व में Samajwadi Party ने केवल एक चुनाव जीता है. तब से, उन्हें लगातार हर चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है. यह कहना कि सभी चुनाव गलत तरीकों से जीते जा रहे हैं, लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सवाल उठाने और उसका अपमान करने के बराबर है.”

प्रदेश में पांच खंड स्नातक और छह खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की सीटों के लिए मतदान कराया जा रहा है. इसके लिए 2,697 मतदान स्थल बनाए गए हैं. चुनाव में 14,81,310 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं. मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और शाम चार बजे तक चलेगा. मतगणना 27 अक्टूबर को होगी.

Lucknow में राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) समेत विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के लिए Police बल तैनात किया गया है. मतदाताओं की पहचान की जांच के बाद उन्हें मतदान केंद्रों में प्रवेश दिया जा रहा है.

–

ओपी/एबीएम