
Lucknow, 28 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश में शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनाव के नतीजों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी स्थिति को मजबूत बताते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार Government बनाने का दावा किया है.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि पार्टी ने पिछले चुनाव में जितनी सीटें जीती थीं, इस बार भी अब तक घोषित परिणामों में उतनी ही सीटों पर जीत हासिल की है. उन्होंने दावा किया कि पिछले चुनाव की तुलना में भाजपा का मत प्रतिशत भी बढ़ा है.
पंकज चौधरी ने Wednesday को शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनाव में विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षक और स्नातक समाज जागरूक, प्रबुद्ध तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध वर्ग है. इस वर्ग ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर विकास, सुशासन और सकारात्मक राजनीति के पक्ष में स्पष्ट संदेश दिया है.
उन्होंने कहा कि चुनाव में जीत हासिल करने वाले प्रत्याशियों की जिम्मेदारी अब और बढ़ गई है. उन्हें शिक्षकों, युवाओं और स्नातक मतदाताओं की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के साथ उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्धता से काम करना होगा.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवाल उठाने वाले Political दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें चुनाव परिणामों से आत्ममंथन करना चाहिए. उन्होंने बैलेट पेपर से चुनाव कराने की लगातार मांग करने वाले Political दलों, विशेषकर कांग्रेस पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर की मांग करने वाले दल इस चुनाव में उतरने तक का साहस नहीं जुटा सके.
पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल अपनी सीटें बरकरार रखना नहीं, बल्कि जनसेवा, सुशासन और विकास के माध्यम से जनता का विश्वास लगातार मजबूत करना है. उत्तर प्रदेश में भाजपा Government ने विकास, सुरक्षा और जनकल्याण को प्राथमिकता दी है. पार्टी इसी प्रतिबद्धता के साथ आगे भी काम करती रहेगी.
उन्होंने दावा किया कि जनता से निरंतर संवाद, जनकल्याणकारी कार्यों और मजबूत नीतियों के बल पर भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता का अभूतपूर्व समर्थन हासिल करेगी. उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ Government बनाकर उत्तर प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी.
–
विकेटी/एएमटी
Skip to content