
New Delhi, 28 अक्टूबर . BJP MP सुधांशु त्रिवेदी ने विभिन्न राज्यों में हुए एमएलसी चुनावों के नतीजों का हवाला देते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जोरदार निशाना साधा. उन्होंने चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ने भारतीय चुनाव प्रक्रिया को लेकर झूठे आरोपों का जो माहौल बनाया था, उनकी अराजकता फैलाने की उम्मीदें चुनाव परिणामों के साथ ही चकनाचूर हो गई हैं.
New Delhi में मीडिया से बातचीत के दौरान सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि India की चुनावी प्रक्रिया को लेकर झूठे दावों का बतंगड़ बनाने के बजाय कांग्रेस को जनता के बीच जाकर मेहनत करनी चाहिए.
उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाकर देश में भ्रम और अस्थिरता पैदा करने की कोशिश की है, लेकिन एमएलसी चुनावों के नतीजों ने कांग्रेस की Political स्थिति स्पष्ट कर दी है.
BJP MP ने कहा कि संदेश साफ है कि कांग्रेस पार्टी इन एमएलसी चुनावों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने में नाकाम रही है. सबसे अहम बात यह है कि ये चुनाव बैलेट बॉक्स और बैलेट पेपर के जरिए कराए गए थे, फिर भी कांग्रेस अपना प्रभाव नहीं दिखा पाई. अगर कांग्रेस नेताओं की भाषा में कहें तो पार्टी अपना अस्तित्व तक महसूस कराने में विफल रही है. इससे साफ होता है कि कांग्रेस के पास किसी भी चुनाव में जनता और मतदाताओं का समर्थन हासिल करने की क्षमता नहीं है, चाहे चुनाव ईवीएम से हों या बैलेट पेपर से.
उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह करीब दो सप्ताह तक मौज-मस्ती और सैर-सपाटा करने के बाद वापस लौटे हैं और अब ऐसे आंदोलन की बात कर रहे हैं, जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था के सामने मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं. उन्हें समझना चाहिए कि न तो जनता और न ही विधायक उनके साथ हैं. जनता का समर्थन कड़ी मेहनत से मिलता है, न कि सैर-सपाटे और मौज-मस्ती से.
सुधांशु त्रिवेदी ने भाजपा नेताओं का जिक्र करते हुए कहा कि हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं, जबकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पंजाब में सक्रिय हैं. दूसरी ओर, राहुल गांधी कथित तौर पर चंपा में घूम रहे थे. उन्होंने बताया कि चंपा वियतनाम का प्राचीन नाम है. इसके बावजूद राहुल गांधी जनता के समर्थन की उम्मीद कर रहे हैं.
उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी को कामचोरी की आदत छोड़ देनी चाहिए. ऐसा करने पर ‘वोट चोरी’ का नारा अपने आप खत्म हो जाएगा.
BJP MP ने केरल कांग्रेस की ओर से India के मुख्य न्यायाधीश को लेकर किए गए कथित आपत्तिजनक social media पोस्ट पर कहा कि केरल कांग्रेस ने मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक, अपमानजनक और आक्रामक टिप्पणी की थी. हालांकि, अब पार्टी ने उस पोस्ट के लिए बिना शर्त माफी मांग ली है.
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पहले भी इस तरह की हरकतों के लिए बदनाम रही है. Lok Sabha चुनाव के दौरान तेलंगाना कांग्रेस के आधिकारिक social media अकाउंट से केंद्रीय गृह मंत्री का कथित तौर पर भ्रामक और एडिट किया हुआ वीडियो साझा किया गया.
BJP MP ने कहा कि कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने और उन्हें निशाना बनाने के लिए झूठ का सहारा लेती है. अब केरल कांग्रेस को Supreme Court के सामने अपने social media पोस्ट के लिए माफी मांगनी पड़ी है. उन्होंने सवाल किया कि आखिर राहुल गांधी हंगामा खड़ा करने के बजाय मेहनत करना कब शुरू करेंगे. कांग्रेस को यह समझना चाहिए कि चुनाव में जनता का विश्वास हासिल करने के लिए जमीन पर काम करना जरूरी है.
–
डीकेएम/एबीएम
Skip to content