
रांची, 26 नवंबर . Jharkhand विधानसभा में Thursday को राज्य Government की ओर से एमएमडीआर संशोधन कानून के खिलाफ लाए गए संकल्प का विरोध करते हुए नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य Government पर केंद्र के खिलाफ बेवजह आरोप लगाने और जनता के बीच भ्रम फैलाने का आरोप लगाया.
उन्होंने कहा कि मोदी Government ने खनिज राजस्व में राज्यों की हिस्सेदारी बढ़ाई है. पहले राज्यों को खनिज राजस्व का 60.24 प्रतिशत हिस्सा मिलता था, जबकि अब यह बढ़कर 88.53 प्रतिशत हो गया है. केंद्र का हिस्सा घटकर 11.47 प्रतिशत रह गया है.
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान खनिज राजस्व का 39.76 प्रतिशत हिस्सा केंद्र के पास रहता था. Narendra Modi के Prime Minister बनने के बाद नियमों में बदलाव किया गया. उन्होंने दावा किया कि पिछले एक दशक में राज्यों के खनिज राजस्व में 354 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. वर्ष 2014-15 में राज्यों को खनिज राजस्व के रूप में 25,206 करोड़ रुपए मिले थे. वर्ष 2025 में यह राशि बढ़कर 1.14 लाख करोड़ रुपए से अधिक हो गई.
उन्होंने कहा कि Prime Minister देश के किसी भी राज्य के साथ भेदभाव नहीं कर रहे हैं. एमएमडीआर संशोधन अधिनियम, 2026 के खिलाफ विधानसभा में पेश संकल्प पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष ने राज्य Government पर अपनी विफलताओं का ठीकरा केंद्र पर फोड़ने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि एमएमडीआर कानून काफी पुराना है और केंद्र Government ने इसमें बदलाव किया है. संशोधन का उद्देश्य सभी राज्यों का समान रूप से विकास करना है. Prime Minister चाहते हैं कि 2047 तक India के साथ Jharkhand भी विकसित राज्य बने.
मरांडी ने कहा कि जब संसद में एमएमडीआर विधेयक पर चर्चा होनी थी, तब विपक्ष ने संसद नहीं चलने दी. विपक्षी नेताओं को उस समय राहुल गांधी के पास जाकर अपनी बात रखनी चाहिए थी. अब विधानसभा में इस मुद्दे पर राजनीति की जा रही है.
उन्होंने कहा कि Union Minister ने स्पष्ट किया है कि संशोधन का प्रावधान लघु खनिजों पर लागू नहीं होगा. ऐसे में केंद्र पर राज्य के अधिकार छीनने का आरोप उचित नहीं है. राज्य Government की ओर से संशोधन से करीब 13 हजार करोड़ रुपए के राजस्व नुकसान की आशंका जताए जाने पर मरांडी ने सवाल उठाए.
उन्होंने कहा कि राज्य Government के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025-26 में 11 हजार करोड़ रुपए से अधिक का राजस्व मिला, जबकि 2024-25 में यह राशि 13 हजार करोड़ रुपए से अधिक थी. इसके अलावा Government को सात हजार करोड़ रुपये से अधिक का अतिरिक्त सेस भी मिला है. उन्होंने कहा कि ये आंकड़े राज्य Government के ही हैं. ऐसे में जनता के बीच भ्रम फैलाने की क्या जरूरत है?
–
एसएनसी/डीकेपी
Skip to content