एबीवीपी की डूसू में जीत ‘राष्ट्र प्रथम’ की विचारधारा में युवाओं का भरोसा : अमित शाह

New Delhi, 19 सितंबर . केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने Saturday को दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव 2026 में चार में से तीन पदों पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की जीत की सराहना की. उन्होंने कहा कि यह जीत इस छात्र संगठन की राष्ट्र प्रथम विचारधारा में युवाओं के अटूट विश्वास को दर्शाती है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी की शानदार जीत पर परिषद के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई. यह विजय परिषद की राष्ट्र प्रथम की विचारधारा और छात्रहित के प्रति समर्पण पर युवाओं के अटूट भरोसे को दर्शाती है.

उन्होंने आगे कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि परिषद के कार्यकर्ता इस जीत से मिली नई ऊर्जा और स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों पर चलते हुए छात्रहितों व राष्ट्र निर्माण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाते रहेंगे. दिल्ली विश्वविद्यालय केवल एक यूनिवर्सिटी नहीं, यहां देश के हर कोने से विद्यार्थी पढ़ने आते हैं. यहां का जनादेश पूरे India के युवाओं के मन का प्रतिबिंब होता है.

अमित शाह ने कहा कि आज एबीवीपी को मिली शानदार जीत उन राष्ट्र विरोधी ताकतों के लिए स्पष्ट संदेश है, जो युवा शक्ति को राष्ट्रविरोधी एजेंडे की प्रयोगशाला बनाना चाहते हैं. देश का युवा आज राष्ट्र प्रथम की विचारधारा के साथ मजबूती से खड़ा है और यही इस जनादेश का सबसे बड़ा संदेश है.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने एक्स पर बधाई देते हुए लिखा कि यह जीत ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना पर आधारित सकारात्मक और रचनात्मक छात्र राजनीति में युवाओं के निरंतर विश्वास और ‘विकसित भारत’ के विजन में योगदान देने के उनके दृढ़ संकल्प को दर्शाती है. जीतने वाले उम्मीदवारों और इस जीत को संभव बनाने के लिए अथक प्रयास करने वाले सभी लोगों को मेरी शुभकामनाएं.

Union Minister जेपी नड्डा ने लिखा कि यह जीत राष्ट्र प्रथम की विचारधारा में देश के युवाओं के दृढ़ विश्वास और उनकी प्रतिबद्धता को प्रतिबिंबित करती है. मुझे विश्वास है कि परिषद के कार्यकर्ता स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर युवा शक्ति में राष्ट्रभक्ति, सेवा और राष्ट्रनिर्माण की भावना को निरंतर जागृत करते रहेंगे.

Union Minister नितिन गडकरी ने बधाई देते हुए ‘एक्स’ पर लिखा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि परिषद के हमारे यह युवा साथी ‘विकसित भारत’ के संकल्प को सिद्ध करने में अपनी अग्रणी भूमिका निभाएंगे. यह नवनिर्वाचित टीम पूरी निष्ठा के साथ छात्र कल्याण और राष्ट्र सेवा के नए कीर्तिमान स्थापित कर देश को प्रगति के पथ पर आगे ले जाने के लिए निरंतर संकल्पित भाव से कार्य करती रहेगी. युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बधाई देते हुए लिखा कि यह जीत युवाओं के राष्ट्र प्रथम की नीति में अटूट विश्वास का प्रतीक है. मुझे विश्वास है कि एबीवीपी छात्र हितों, राष्ट्र सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ इसी समर्पण से कार्य करती रहेगी. अभाविप की पूरी टीम को बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं.

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा कि यह नतीजा दिखाता है कि दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों ने ‘राष्ट्र-प्रथम’ और ‘छात्र-केंद्रित’ नेतृत्व वाली रचनात्मक राजनीति पर भरोसा जताया है. एबीवीपी के हर उस कार्यकर्ता को बधाई जिनकी यूनिवर्सिटी भर में की गई कड़ी मेहनत से यह जीत संभव हो पाई. अच्छी संख्या में वोटिंग के साथ, इस जनादेश के साथ छात्रों की चिंताओं और उम्मीदों के लिए काम करने की स्पष्ट जिम्मेदारी भी आती है. उम्मीद है कि नई चुनी गई टीम पूरे संकल्प के साथ और हर छात्र के भले के लिए काम करेगी.

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय और डूसू से मेरा जुड़ाव बेहद आत्मीय है. इसी परिसर ने छात्र जीवन से लेकर डूसू अध्यक्ष के दायित्व तक मेरी यात्रा को आकार दिया, इसलिए यह ऐतिहासिक विजय मेरे लिए विशेष प्रसन्नता का क्षण है. युवाओं का यह प्रचंड समर्थन पीएम मोदी के नेतृत्व और विकसित India के संकल्प पर उनके अटूट विश्वास की मुहर है. सभी विजयी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं.

Haryana के सीएम नायब सिंह सैनी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि राहुल गांधी तक छात्रों की गूंज पहुंच गई होगी. कांग्रेस द्वारा छात्र राजनीति को अपने Political नैरेटिव का माध्यम बनाने के प्रयासों के बीच दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों ने अपने विवेक से जनादेश दिया है. छात्रशक्ति का यह निर्णय स्पष्ट संदेश देता है कि युवा सकारात्मक विचार, राष्ट्रहित और विकास की दिशा में आगे बढ़ना चाहते हैं.

Madhya Pradesh के सीएम मोहन यादव ने बधाई देते हुए ‘एक्स’ पर लिखा कि युवाओं की ऊर्जा, नेतृत्व क्षमता और छात्रहित के प्रति प्रतिबद्धता देश के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है. आप सभी राष्ट्रनिर्माण की भावना के साथ अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन करें, यही शुभकामना है.

डीकेएम/डीकेपी