
जम्मू, 14 सितंबर . जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद ने Pakistan को फ्रॉड और विद्रोही शासन करार देते हुए कहा कि Pakistanी फौज और आईएसआई एफएटीएफ टीम के दौरे से पहले 19 आतंकियों को भगोड़ा दिखाकर दुनिया को गुमराह कर रही है, जबकि भारतीय खुफिया जानकारी के मुताबिक सभी आतंकी Pakistan में ही हैं. वहीं, रक्षा विशेषज्ञ डीपी पांडे ने कहा कि गलवान के बाद एलएसी पर तनाव कम हुआ है और चीन के रुख में नरमी आई है, लेकिन India को चीन पर सौ फीसदी भरोसा नहीं करना चाहिए.
एसपी वैद ने कहा, “जहां तक मैं जानता हूं Pakistan एक फ्रॉड स्टेट है और Pakistan की फौज और वहां की डीप स्टेट यानी आईएसआई दुनिया को बेवकूफ बनाती है, चाहे वो एफआईए की लिस्ट में डालकर हो या दूसरे तरीके से भगोड़ा दिखाकर. क्योंकि एफएटीएफ की टीम को वहां दौरा करना है और दुनिया को दिखाया जा रहा है कि ये लोग भगोड़े हैं, जो कि हकीकत नहीं है. हमारी इंटेलिजेंस बताती है कि सब Pakistan में ही हैं. वो उन्हें गिरफ्तार के तौर पर दिखाना नहीं चाहते. कब तक दुनिया Pakistan की फौज का झूठ बर्दाश्त करेगी? लिस्ट में दिखाए गए 19 लोग, जो अजहर मसूद के अलावा Mumbai अटैक में शामिल थे, वो कहां हैं?”
पूर्व डीजीपी ने कहा, “अजहर मसूद को लेकर इन्होंने पहले कहा था कि वो अफगानिस्तान में है, अफगान Government ने कहा, ‘हमारे पास नहीं है,’ तो और कहां जा सकता है? India में तो आ नहीं सकता, तो क्या पाताल में चला गया? आसमान में जाने का विकल्प नहीं है, क्योंकि पिछली बार जब ऑपरेशन सिंदूर हुआ था, तब उसे रोते हुए देखा गया था, जब उसके परिवार के 11 सदस्य मारे गए थे. बाकी सब यूएन द्वारा घोषित आतंकवादी हैं, वो अंतरराष्ट्रीय दौरा नहीं कर सकते, तो कहां जाएंगे? Pakistan दुनिया को गुमराह करने के लिए धोखा कर रहा है.”
एफएटीएफ के दौरे से Pakistan की बौखलाहट को लेकर पूर्व डीजीपी ने कहा, “दुनिया को समझना चाहिए, चाहे एफएटीएफ हो या बाकी यूएन संगठन, सबको समझना चाहिए कि Pakistan एक विद्रोही शासन है. वहां सच नहीं बोला जाता, वहां जो वहां की फौज चाहती है वही होता है और वही उनकी स्टेट पॉलिसी है, आतंकवाद चलाना. आपने देखा होगा कि पहलगाम अटैक को लेकर जो ब्रिक्स में हुआ, चीन समेत सभी देशों ने उस पर हस्ताक्षर किए और उस हमले की निंदा की. तो Pakistan जैसे देश का क्या ही कर लीजिएगा. दुनिया को इसका संज्ञान लेना चाहिए और Pakistan के इस झूठ को सबके सामने लाना चाहिए.”
वहीं, रक्षा विशेषज्ञ डीपी पांडे ने कहा कि 2025 के मुकाबले एलएसी पर सैनिकों की तैनाती कम हुई है, लेकिन चीन के साथ संबंध बेहतर होने के संकेतों के बावजूद India को सतर्क रहना होगा. एक रिपोर्ट आई है जिसमें बताया गया है कि सेना की तैनाती में पिछले साल यानी 2025 से लेकर अब तक एलएसी पर कुछ कमी आई है. यह बात सही हो सकती है, क्योंकि पिछले कुछ सालों में, खासकर गलवान के बाद, दोनों तरफ काफी तनाव हो गया था और दोनों देशों की सेनाओं का वहां बड़ी संख्या में जमावड़ा हो गया था. उसके बाद धीरे-धीरे चीन को यह समझ आ गया कि India के साथ बातचीत का रास्ता ही बेहतर है. जब हमारे देश ने यह साफ कर दिया कि जब तक बॉर्डर पर रिश्ते नहीं सुधरेंगे, तब तक हम व्यापार और अन्य प्रतिबंधों को नहीं हटाएंगे, तब से चीन के रुख में काफी नरमी आई है.
रक्षा विशेषज्ञ ने कहा, “उसी हिसाब से सुरक्षा के लिहाज से उनके साथ बातचीत हो रही है. शी जिनपिंग भी हमारे देश में ब्रिक्स सम्मेलन के लिए दौरे पर आए थे और Prime Minister के साथ उनकी जो बातचीत हुई, वह भी सुरक्षा को लेकर थी. धीरे-धीरे संबंधों में सुधार होगा, मगर हमें कभी भी चीन पर सौ फीसदी विश्वास करके नहीं चलना चाहिए. वहां पर हमारी सेना को पूरी तरह सजग रहना चाहिए और मुझे यकीन है कि हमारी सेना के वरिष्ठ अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिकारी वहां हमेशा निगरानी रखेंगे, क्योंकि आज चीन के पास काफी अंदरूनी समस्याएं हैं और बाहर भी कुछ परेशानियां हैं.”
–
एबीएम
Skip to content